मनोज तिवारी की हैट्रिक लगनी तय


उत्तरी पूर्वी लोकसभा क्षेत्र के चुनाव पर बात करते हुए अमरलता सांगवान ने कहा कि उत्तरी पूर्वी
लोकसभा क्षेत्र से जीत की हैट्रिक लगाएंगे मनोज तिवारी क्योंकि मनोज तिवारी शानदार अभिनेता भी
है और ईमानदार नेता भी।

अमरलता सांगवान ने आगे कहा कि उत्तरी पूर्वी लोकसभा क्षेत्र में पिछले
दस वर्षों के अपने कार्यकाल में मनोज तिवारी ने जनता के हित में ऐसे एक से बढ़कर एक कार्य
किए है की आज उत्तरी पूर्वी लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने के लिए जहां भी मनोज तिवारी जा
रहे है, क्षेत्र की जनता अपने प्रिय सांसद का दिल खोल के फूलों से और मालाओं से स्वागत कर रही
है।

अमरलता सांगवान ने आगे कहा कि एक प्रत्याशी को और क्या चाहिए जब
खुद उनके क्षेत्र की जनता उनके द्वारा किए गए कार्यों से खुश हो कर खुद अपने प्रत्याशी को वोट दे
कर जीत दिलवाने का वादा दे।

Related posts

Leave a Comment