Delhi विधानसभा में मोदी सरकार पर जमकर बरसे मनीष सिसोदिया, भाजपा को दिया चैलेंज

Delhi विधानसभा में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया केंद्र कीमोदी सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने शराब प्रकरण से लेकर आप नेताओं की गिरफ्तारी को लेकरभाजपा पर निशाना साधा। सिसोदिया ने कहा, ‘पूरी दुनिया में जो केस आतंकवादियों और ड्रग्समाफिया पर लगाये जाते हैं, इन्होंने वो केस अरविंद केजरीवाल जी और मुझ पर लगाए। क्या अरविंदकेजरीवाल जी और मैं आतंकवादियों और ड्रग माफिया की फंडिंग करते हैं?

इसके साथ ही सिसोदिया ने कहा, ‘जब मैंने पहला बजट पेश किया तो उस समयDelhi का बजट30,000 करोड़ था जो आज 75,000 करोड़ से ज़्यादा है। अगर हमें बेईमानी करनी होती तो यहाँ नाकर लेते। लेकिन हमें बेईमानी नहीं करनी थी, इसलिए कुछ सालों में ही ईमानदारी से Tax कलेक्शनकर 30,000 करोड़ के बजट को 75,000 करोड़ तक पहुँचाया।’Delhi विधानसभा में पूर्व उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने परत दर परत भाजपा के तथाकथित शराबघोटाले की धज्जियां उड़ा दी। उन्होंने कहा, ‘मुझे कस्टडी में रखकर पूछताछ करने वाले अफसरों नेबताया कि भाजपा वाले ईडी-सीबीआई के पीछे पड़े हुए थे कि कथित शराब घोटाले को 10 हजारकरोड़ का घोटाला बनाओ।

Delhi विधानसभा

लेकिन जांच एजेंसियों के अफसरों ने कहा कि जब किसी के पास से एकभी चवन्नी नहीं मिली, तो कैसे बना दें?’आप नेता ने आगे कहा, ‘मुझे 17-18 महीने जेल में रखा गया, और इसका असली नुकसान दिल्लीऔर देश को हुआ। Delhi वालों ने भरोसा करके अरविंद केजरीवाल जी को मुख्यमंत्री बनाया, औरउन्होंने मुझे शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी दी। अगर मैं जेल के बाहर होता, तो इनकी तानाशाही केखिलाफ और आवाजों के साथ मिलकर अपनी आवाज मुखर कर सकता था।’


सिसोदिया ने कहा, भाजपा के तमाम कुकर्मों, कुचक्रों और साजिशों के बावजूद आज मैं सीना चौड़ाकरके खड़ा हूं, क्योंकि मैंने अपना काम ईमानदारी से किया है। भाजपा नेता बोल रहे थे कि देश मेंकानून का राज है। यही वजह है कि आज मैं यहां खड़ा हूं। अगर इनके ‘पापा’ का राज होता, तो मैंजेल में सड़ रहा होता। देश में कानून का राज है, और आज आपकी आंख में आंख डालकर कह रहाहूं, छोड़ेंगे नहीं तुमको।’

Delhi विधानसभा में मोदी सरकार पर जमकर बरसे मनीष सिसोदिया, भाजपा को दिया चैलेंज

Related posts

Leave a Comment