NCORD नशा और अवैध शराब के खिलाफ जिला प्रशासन का सख्त रुख, एनकॉर्ड समिति की बैठक में बड़े निर्देश

NCORD

NCORD गौतमबुद्धनगर में नशा और अवैध शराब के खिलाफ जिला प्रशासन का सख्त रुख, एनकॉर्ड (NCORD) समिति की बैठक में बड़े निर्देश

गौतमबुद्धनगर, 08 अक्टूबर 2025: जनपद को नशा और अवैध शराब से मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। बुधवार को जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में नार्को कोर्डिनेशन सेंटर ( NCORD ) की जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें नशे और अवैध शराब पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ठोस रणनीति बनाई गई। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशा समाज की संरचना और सुरक्षा के लिए खतरा है। इसके लिए नशा मुक्ति केंद्रों के नियमित निरीक्षण, जन-जागरूकता अभियान और शिक्षण संस्थानों में “नशा मुक्त परिसर” अभियान को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले संस्थानों को सम्मानित करने का भी निर्णय लिया गया।

NCORD
NCORD की जिला स्तरीय समिति की बैठक

जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि 10 से 25 अक्टूबर तक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी पर नकेल कसने के लिए उप जिलाधिकारियों और आबकारी निरीक्षकों की टीमें सक्रिय रहेंगी। सीमावर्ती क्षेत्रों, ढाबों, बंद फैक्ट्रियों और संदिग्ध स्थानों पर औचक छापेमारी होगी। दुकानों के बारकोड, क्यूआर कोड की जांच और सीसीटीवी निगरानी को भी सख्त किया जाएगा।

NCORD
NCORD की जिला स्तरीय समिति की बैठक लेती डीएम

जिलाधिकारी ने अवैध शराब के घातक प्रभावों, जैसे मिथाइल अल्कोहल से अंधापन और मृत्यु के जोखिम, के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए पोस्टर, हैंडबिल और मीडिया के उपयोग पर बल दिया। आमजन को अवैध शराब की सूचना देने के लिए टोल-फ्री नंबर 14405 और व्हाट्सएप नंबर 9454466019 का प्रचार करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी अतुल कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार, जिला तंबाकू नियंत्रण अधिकारी श्वेता खुराना सहित पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि नशा और अवैध शराब के खिलाफ अभियान प्रशासन की प्राथमिकता है और इसे जनपद को नशा मुक्त बनाने का लक्ष्य प्राप्त होने तक जारी रखा जाएगा।

 

     ये भी पढ़ें…….

   हैबतपुर डूब क्षेत्र Floodplain में चला ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बुल्डोजर, 10,000 वर्ग मीटर जमीन अतिक्रमण मुक्त।

   गत्ता कंपनी में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

      हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment