लिफ्ट एक्ट के बावजूद नहीं थम रहा हादसों का सिलसिला, AIMS ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में मेड लिफ्ट में फंसी

AIMS

लिफ्ट एक्ट के बावजूद नहीं थम रहा हादसों का सिलसिला, AIMS ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में मेड लिफ्ट में फंसी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट, 16 अगस्त 2025: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लिफ्ट हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला बिसरख थाना क्षेत्र की AIMS ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी का है, जहां एक टावर की लिफ्ट अचानक अटक गई। इस घटना में एक घरेलू सहायिका (मेड) करीब आधे घंटे से अधिक समय तक लिफ्ट में फंसी रही। कड़ी मशक्कत के बाद मेड को सुरक्षित बाहर निकाला गया, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर सोसाइटी में लिफ्ट की सुरक्षा और मेंटेनेंस को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

AIMS
फसी लिफ्ट को खोलता कर्मचारी

रेजिडेंट्स के अनुसार, लिफ्ट में फंसी मेड स्ट्रांग थी जो की लंबे समय तक बंद रहने के बाद भी डटी रही। घटना के समय लिफ्ट डी टावर के 13वें फ्लोर पर अचानक रुक गई, और कई प्रयासों के बावजूद इसे तुरंत खोला नहीं जा सका। आखिरकार, पास की एक अन्य टावर से लिफ्ट ऑपरेटर को बुलाकर दरवाजा खोला गया, जिसके बाद मेड को बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि समय पर दरवाजा खुलने से उसकी जान बच गई।

नाराज रेजिडेंट्स ने की पुलिस में शिकायत

इस घटना से गुस्साए AIMS सोसाइटी के निवासियों ने देर रात बिसरख थाने पहुंचकर बिल्डर और मेंटेनेंस टीम के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की मांग की। निवासियों का आरोप है कि लिफ्ट खराब होने की शिकायत पहले भी कई बार की जा चुकी है, लेकिन बिल्डर और मेंटेनेंस टीम की लापरवाही के कारण कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। रेजिडेंट्स ने यह भी बताया कि पुलिस ने उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया और FIR दर्ज करने से इनकार कर दिया।

AIMS
AIMS

इस रवैये से नाराज निवासियों ने इसे गैर-जिम्मेदाराना बताया और चेतावनी दी कि अगर जल्द ही कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे।लिफ्ट एक्ट का नहीं दिख रहा असर
उत्तर प्रदेश में लिफ्ट एक्ट लागू होने के बावजूद हाई-राइज सोसाइटीज में लिफ्ट से जुड़े हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे। AIMS ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में हाल के महीनों में कई बार लिफ्ट खराब होने और फ्री-फॉल की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

AIMS
AIMS

निवासियों का कहना है कि बिल्डर और मेंटेनेंस टीमें नियमित रखरखाव और सुरक्षा मानकों का पालन नहीं कर रही हैं। डी टावर की एक लिफ्ट तो पिछले एक साल से खराब पड़ी है, जबकि अन्य टावरों में भी लिफ्ट की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

AIMS निवासियों की मांग: सख्त कार्रवाई और प्राधिकरण का हस्तक्षेप
सोसाइटी के निवासियों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि बिल्डर की लापरवाही और लचर मेंटेनेंस के कारण बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे और बीमार लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। कई निवासियों को ऊंची मंजिलों तक सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है।

यह घटना एक बार फिर ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हाई-राइज सोसाइटीज में लिफ्ट की सुरक्षा और मेंटेनेंस की खामियों को उजागर करती है। निवासियों ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन और बिल्डर ने जल्द ही लिफ्ट की मरम्मत और सुरक्षा मानकों को लागू नहीं किया, तो वे सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

   इस पेज को फॉलो करें: UN NEWS WHATSAPP

Related posts

Leave a Comment