केंद्र में भाजपा और मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार होने से विकास की
गति तेज है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दिन-रात
काम कर रहे हैं। इसका असर यह है कि कई नए कीर्तिमान मध्य प्रदेश गढ़ चुका है। एक बार फिर इंदौर
को सेनिटेशन, अर्बन एनवायरनमेंट और वाटर कैटेगरी में प्रथम पुरस्कार एवं जबलपुर को इकॉनोमी
कैटेगरी में मिला प्रथम पुरस्कार मिला है,
तो ’इंडिया स्मार्ट सिटीज कॉन्क्लेव 2022’ में मध्य प्रदेश
’सर्वश्रेष्ठ राज्य’ से सम्मानित हुआ है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इंदौर, मध्य प्रदेश में इंडिया स्मार्ट सिटीज़ कॉन्क्लेव 2023 में भाग लिया। इस
अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि इंडिया स्मार्ट सिटीज अवॉर्ड कॉन्टेस्ट 2022 में मध्यप्रदेश
को देश का बेस्ट स्टेट का गौरव प्राप्त करने पर राज्य के सभी निवासियों को हार्दिक बधाई और
शुभकामनाएं देती हूं। राष्ट्रपति ने कहा कि एक आकलन के अनुसार वर्ष 2047 तक हमारी 50 प्रतिशत
से अधिक आबादी शहरी क्षेत्रों में रहने लगेगी और उस समय सकल घरेलू उत्पाद में शहरों का कुल
योगदान 80 प्रतिशत से अधिक होगा। उन्होंने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि हमें शहरों और
उनके निवासियों की बढ़ती आकांक्षाओं और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए भविष्य के लिए एक रोडमैप
बनाना होगा और उस पर आगे बढ़ना होगा।
इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम सबके सौभाग्य से आज देश के सबसे
स्वच्छ शहर इंदौर में पधारीं महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का समस्त मध्यप्रदेशवासियों की ओर
से हार्दिक स्वागत करता हूं। मां अहिल्या का शहर है इंदौर, हमारे सपनों का ठौर है इंदौर, सफाई में
नम्बर 1 और स्मार्ट सिटी का सिरमौर है इंदौर।

