Celebration ग्रेटर नोएडा वेस्ट की कासा ग्रीन्स सोसाइटी में धूमधाम से मनाई गई लोहड़ी और मकर संक्रांति

Celebration

Celebration ग्रेटर नोएडा वेस्ट की कासा ग्रीन्स सोसाइटी में धूमधाम से मनाई गई लोहड़ी और मकर संक्रांति

 

Celebration ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित कासा ग्रीन्स सोसाइटी में पारंपरिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ लोहड़ी एवं मकर संक्रांति के त्योहार मनाए गए। सोसाइटी के निवासियों ने इन पर्वों को बड़े उत्साह से मनाकर सामुदायिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत किया।

Celebration
Celebration

13 जनवरी को लोहड़ी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों सहित सोसाइटी के तमाम निवासियों ने भारी संख्या में हिस्सा लिया। पारंपरिक पंजाबी गीतों पर जमकर ठुमके लगाए गए और पारंपरिक नृत्य से सभी ने खूब आनंद उठाया। होली की तरह रंग-बिरंगे माहौल में लोग एक-दूसरे को लड्डू और रेवड़ी बांटते नजर आए।

Celebration
Celebration

14 जनवरी को राम कथा का भव्य आयोजन किया गया। अयोध्या धाम से पधारे कथावाचक सुरेंद्र द्विवेदी ने राम वनवास की कथा बड़े भावपूर्ण अंदाज में सुनाई, जिससे श्रोता भाव-विभोर हो उठे। कथा के दौरान भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत माहौल रहा।

Celebration
Celebration

15 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर सोसाइटी गेट के बाहर खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया। गरमा-गरम खिचड़ी, गुड़ और अन्य प्रसाद बांटकर सभी को त्योहार की मिठास का एहसास कराया गया।

 

ये दोनों उत्सव कल्चरल वॉलंटियर्स ग्रुप ने एओए (एसोसिएशन ऑफ अपार्टमेंट ओनर्स) के सहयोग से सफलतापूर्वक आयोजित किए। वॉलंटियर्स ग्रुप में महेश यादव, एसपी गुप्ता, धीरज यादव, अजय कुमार सिंह, एन एन बी राव, वीके बत्रा, अनुपमा मिश्रा, नीलम वार्षेय, माया शंकर श्रीवास्तव, सुधीर कुलश्रेष्ठ, अशोक श्रीवास्तव, दीप्ति मिश्रा, कविता शर्मा, तान्या गुप्ता, प्रिया श्रीवास्तव, श्रीजा सिंह, डॉ. मकसूद अहमद, वंदना सिंह आदि सक्रिय रूप से शामिल रहे।

 

सोसाइटी के निवासियों ने इन आयोजनों में भारी उत्साह दिखाया और कहा कि ऐसे कार्यक्रम सामुदायिक बंधन को मजबूत करते हैं। कल्चरल वॉलंटियर्स ग्रुप ने भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम जारी रखने का संकल्प लिया है।

   हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

 

Related posts

Leave a Comment