दिल्ली के बुराड़ी में तेंदुए की दहशत

तो कभी कोई जंगली जानवर घर के अंदर आ जाता है। ऐसी ही एक घटना दिल्ली के रिहायशी इलाके में सामने आई, जहां एक तेंदुआ दिल्ली के घरों की छतों पर घूमता दिखा और और उसने कम से कम पांच लोगों को घायल कर दिया।

जी हां! ये सुनकर शायद आपको थोड़ा अचरज भी और शायद डर भी लगे, लेकिन ये सच है। उत्तर पश्चिमी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में सोमवार की सुबह एक तेंदुआ रिहायशी इलाके में अपनी मस्ती में घूमता दिखा, जिसकी वजह से वहां रहने वाले लोग दहशत में आ गए। ये तेंदुआ शहर के रिहायशी इलाके में घुसा कैसे, ये एक बड़ा सवाल है। इस खबर को सुनते ही लोगों के बीच में दहशत फैल गई।

तेंदुआ जब दिल्ली के रिहायशी इलाके की छतों पर घूम रहा था, तभी एक दूसरी छत पर काफी दूर खड़े व्यक्ति ने उस तेंदुए का एक वीड़ियो बना लिया। इसमें साफ देखा जा सकता है कि तेंदुआ किस तरह से एक छत से दूसरी छत पर छलांग लगा रहा है और हर सेकंड में अपनी जगह बदल रहा है

और कभी-कभी तो आंखों से ओझल भी हो जाता है। कई लोगों ने उसका वीडियो बनाने की कोशिश की, लेकिन उसकी फुर्ती के साथ तालमेल जमा नहीं पाये। मिली जानकारी के मुताबिक तेंदुए ने अब तक शहर में रहने वाले 4 से 5 लोगों पर गंभीर रूप से हमला करके उनको घायल कर दिया।

Related posts

Leave a Comment