राम-कृष्ण जन्म की katha कथा सुन श्रद्धा से झूमे श्रोता
रबूपुरा। कस्बे के मोहल्ला मीणा ठाकुरान स्थित मीणा धर्मशाला में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा Karha के चौथे दिन कथावाचक उमानन्द शास्त्री ने कृष्ण-राम जन्म की कथा Karha का अति सुंदर संगीतमय धुनों के साथ प्रसरण किया कि पंडाल में उपस्थित श्रोता स्वंय को झूमने से रोक नहीं पाए।

कथा Katha में श्रीकृष्ण जन्म के साथ मनमोहक झांकी निकाली गई, बधाई गीत गाए व बच्चों को प्रसाद वितरण किया गया। इसके साथ पूतना वध, निसाचर अका-बकासुर संहार के साथ-साथ प्रभु की अनेकों बाल लीलाओं का वर्णन किया गया।

तदुपरांत श्रीराम जन्म की कथा Katha सुनाई गई, समस्त श्रोता हर्षोल्लास से जमकर थिरके और समूचा कथा Karha परिसर जय श्री राम व हरे कृष्ण हरे राम के जयकारों से गुंजायमान हो गया ।

इस दौरान भाकियू भूमि पुत्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेन्द्र उर्फ धीरू भैया, राकेश मीणा, गोपाल मीणा, जसवन्त मीणा, महेश, राजवीर, सुभाष, जीतन, किरनपाल, धर्मपाल सिंह, दुष्यंत मीणा, हरवीर, सरोज देवी, राखी देवी, गायत्री, राजवती, गुड्डी, रेखा, राजू,गोविंद आदि मौजूद रहे।
Table of Contents

