Kashmir घाटी के कुछ हिस्सों में बर्फबारी की संभावना

Kashmir में सोमवार को शीतलहर की स्थिति और भी गंभीर हो गईतथा घाटी में न्यूनतम तापमान शून्य से कई डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। अधिकारियों ने यहां
जानकारी दी।मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि श्रीनगर में रविवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 3.2 डिग्रीसेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि शनिवार रात को यह शून्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस नीचे था।दक्षिण कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविरों में से एक पहलगाम में न्यूनतम तापमानशून्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो शनिवार रात को शून्य से तीन डिग्रीसेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था।

उत्तरी कश्मीर के पर्यटन स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्जकिया गया। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से तीन डिग्री नीचे, पांपोर शहर के कोनीबल में पाराशून्य से पांच डिग्री नीचे, कुपवाड़ा में शून्य से 1.4 डिग्री नीचे और कोकेरनाग में शून्य से 2.4 डिग्रीसेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

Related posts

Leave a Comment