जूनियर इंजीनियर (Junior Engineer) की सेवा समाप्त, कई अधिकारियों को नोटिस, युवराज मौत मामले में नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

JE

जूनियर इंजीनियर (Junior Engineer) की सेवा समाप्त, कई अधिकारियों को नोटिस, युवराज मौत मामले में नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 स्थित निर्माणाधीन मॉल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर (Software Engineer) युवराज की डूबकर मौत के मामले में नोएडा प्राधिकरण ने कड़ी कार्रवाई की है। प्राधिकरण ने लापरवाही मानते हुए ट्रैफिक सेल में तैनात जूनियर इंजीनियर (Junior Engineer) नवीन कुमार की सेवा समाप्त कर दी है। साथ ही सेक्टर-150 से जुड़े अन्य अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

JE जूनियर इंजीनियर (Junior Engineer) की सेवा समाप्त, कई अधिकारियों को नोटिस, युवराज मौत मामले में नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई
Junior Engineer

नोएडा प्राधिकरण ने संबंधित विभाग से लोटस ग्रीन बिल्डर की आवंटन और निर्माण से जुड़ी पूरी रिपोर्ट भी तलब की है। इसके अलावा प्राधिकरण के सीईओ ने सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में चल रही निर्माणाधीन परियोजनाओं का दोबारा निरीक्षण करें, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

दरअसल, शुक्रवार रात ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 में एक निर्माणाधीन मॉल की साइट पर भरे पानी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर (Software Engineer) युवराज की कार गिर गई थी। कार बेसमेंट में पानी भरने की वजह से डूब गई, जिससे युवराज की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

यह हादसा प्रशासनिक लापरवाही का बड़ा उदाहरण माना जा रहा है। सड़क पर पर्याप्त बैरिकेडिंग और संकेतक न होने के कारण (Software Engineer) युवराज की गाड़ी सीधे निर्माणाधीन साइट में चली गई।
युवराज (Software Engineer) की मौत के बाद परिजनों में भारी आक्रोश है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

वहीं नोएडा प्राधिकरण ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ आगे और भी कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment