Karate Master जापानी कराटे मास्टर शिहान तोशिहिको किकुमुरा भारत पहुंचे, ग्रेटर नोएडा में अंतरराष्ट्रीय रेनबुकाई सेमिनार शुरू।
ग्रेटर नोएडा, 26 दिसंबर 2025 — ऑल जापान कराटे फेडरेशन (रेनबुकाई) के निदेशक और प्रसिद्ध शिहान तोशिहिको किकुमुरा कराटे मास्टर (Karate Master) अपने प्रमुख विद्यार्थियों हयाकावा काज़ुकी, ओसादा शिंजी एवं क्योको गोराई के साथ भारत पहुंचे हैं। चार बार ऑल जापान कराटे चैंपियन Karate Master हयाकावा काज़ुकी (रेनबुकाई शैली) सहित यह जापानी टीम विशेष अंतरराष्ट्रीय कराटे सेमिनार में भाग लेने आई है।

रेनबुकाई इंडिया की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी गई कि 26 से 28 दिसंबर तक पैसिफिक वर्ल्ड स्कूल, ग्रेटर नोएडा में एक विशेष कराटे सेमिनार एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंतिम दिन 28 दिसंबर को एक भव्य डेमोंस्ट्रेशन होगा, जिसमें भारत और जापान के अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक हिस्सा लेंगे।
शिहान तोशिहिको किकुमुरा कराटे मास्टर (Karate Master) ने कराटे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, “कराटे एक अद्वितीय मार्शल आर्ट है जो अत्यंत वास्तविक, व्यावहारिक और योद्धा मूल्यों पर आधारित है। हर व्यक्ति को इस कला को सीखना चाहिए, क्योंकि यह न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक अनुशासन भी सिखाती है।
”चार बार जापान चैंपियन हयाकावा काज़ुकी ने युवा प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा, “किसी भी स्तर पर सफलता का एकमात्र मंत्र है — नियमित और निरंतर अभ्यास। मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती।
”सेन्सेई सुबोध धीमान, जेकेएफ रेनबुकाई इंडिया के निदेशक, ने बताया कि वे पिछले 20 वर्षों से ऐसे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सेमिनारों का आयोजन कर रहे हैं, ताकि छात्रों और प्रशिक्षकों का तकनीकी स्तर लगातार ऊंचा उठाया जा सके। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि उन्होंने भारतीय सेना, दिल्ली पुलिस, उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स, एनएसजी कमांडोज़ तथा इज़राइली एम्बेसी के सुरक्षाकर्मियों को भी प्रशिक्षण प्रदान किया है।
इस तीन दिवसीय सेमिनार में लगभग 100 चयनित छात्र-छात्राएं एवं प्रशिक्षक भाग ले रहे हैं, जो दिल्ली, गाजियाबाद, मध्य प्रदेश, बिहार, देहरादून, ऋषिकेश, पंजाब एवं हरियाणा से आए हैं। प्रशिक्षण सत्रों में बेसिक से लेकर एडवांस स्तर तक की व्यापक तकनीकी ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसमें काटा, कुमिते, सेल्फ-डिफेंस और रेनबुकाई शैली की विशेष तकनीकें शामिल होंगी।
यह कार्यक्रम रेनबुकाई इंडिया के तत्वावधान में आयोजित हो रहा है, जो जापानी कराटे की पारंपरिक शैली को भारत में मजबूती से बढ़ावा दे रहा है। सेमिनार न केवल तकनीकी विकास के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि भारत-जापान के बीच सांस्कृतिक एवं खेल संबंधों को और मजबूत करने का माध्यम भी बनेगा।
सभी प्रतिभागी इस दुर्लभ अवसर से उत्साहित हैं, जहां विश्व स्तरीय जापानी मास्टर्स (Karate Master) से सीधे सीखने का मौका मिल रहा है।
ये भी पढ़ें…….
- डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर और डिज़ाइनर रोज़ी अहलूवालिया का ऐतिहासिक फैशन शो: खादी (KHADI) बनी समावेश और गौरव का प्रतीक
- सगाई समारोह में खुलेआम हर्ष (Firing) फायरिंग, वीडियो वायरल; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
- चुनावी तैयारी तेज: गौतम बुद्ध नगर में आज (Special Grand Campaign) ‘विशेष महा-अभियान’, हर पात्र मतदाता को जोड़ने पर जोर
- कर्मचारियों के मुद्दों पर (GNEA) ग्रेटर नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन ने IDC और ACS से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन।
- EMCT द्वारा प्राथमिक विद्यालय, छोटी मिलक में रचनात्मकता का उत्सव, दिया मेकिंग और आर्ट एंड क्राफ्ट गतिविधियों का सफल आयोजन
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube : खुशखबरी!जेवर एयरपोर्ट पर हुई पहली सफल लैंडिंग। विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया, कब शुरू होंगी उड़ानें?-
Whatsapp : स्वास्थ्य सेवा में ऐतिहासिक साझेदारी गिव लाइफ फाउंडेशन और अमृता हॉस्पिटल ने एमओयू किया साइन, जीवन बचाने के लिए बड़ा कदम।
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER : पाकिस्तान से आयी सीमा हैदर फिर हुईं प्रेग्नेंट, परिवार में गूंजेगी छठे बच्चे की किलकारी।

