Greater Noida पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव
Greater Noida, 17 अगस्त 2025: पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी में जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। सुबह से ही सोसाइटी के शिव मंदिर को रंग-बिरंगे कपड़ों, फूलों और आकर्षक लाइट्स से सजाया गया, जिसने सभी का मन मोह लिया। भक्तों का तांता सुबह से ही ठाकुरजी को हिंडोले में झुलाने और दर्शन करने के लिए लगा रहा।

मुख्य कार्यक्रम में बोले बाबा के रंगों भरी बर्फ से सजे शृंगार ने सभी का ध्यान खींचा। बच्चों के लिए आयोजित राधा-कृष्ण स्वरूप नृत्य प्रतियोगिता में करीब 100 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक चौधरी, अलंकार शर्मा और सचिव एड. गौरव शर्मा ने विजेता बच्चों को पुरस्कार वितरित किए।

कार्यक्रम का संचालन कलाकार अतुल ‘तूफानी’, सुभाष चंद्र पाल और भूमिका तिवारी ने किया। भक्तों ने राधा-कृष्ण के स्वरूपों और बच्चों के नृत्य की जमकर प्रशंसा की।रात्रि 12 बजे श्रीकृष्ण के प्राकट्य के साथ वैदिक मंत्रों के बीच उनका अभिषेक और पूजन किया गया। मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद पंचामृत, मिष्ठान और माखन मिश्री का प्रसाद वितरित किया गया।

कार्यक्रम को भव्य बनाने में उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र पाल, अतुल ‘तूफानी’, सचिव भूमिका तिवारी, सत्य प्रकाश, संयोजक गौरी सोनी, स्वाती तालियान और निशांत सक्सेना का विशेष योगदान रहा। शिव मंदिर ट्रस्ट PGF के सदस्यों में अशोक चौधरी, गौरव शर्मा, अरविंद अहलावत, आशु राणा, सतेंद्र प्रजापति, संजीव ठाकुर, अशोक बाल्यान, गौरव सिंह, प्रियंका गेरा, हरवीर सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
रिटायर्ड विंग कमांडर योगराज शर्मा और कमांडेंट ऊदल सिंह जैसे गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर मौजूद थे। यह उत्सव भक्ति, उत्साह और समुदायिक एकता का शानदार उदाहरण रहा।
Table of Contents
इस पेज को फॉलो करें: UN NEWS WHATSAPP

