केजीबीवी धौलाना में एनटीपीसी (NTPC) दादरी के जागृति समाज ने लगवाया नया वॉटर कूलर-आरओ, छात्राओं को बाँटी नोट बुकें।
धौलाना (हापुड़), 23 नवंबर 2025
एनटीपीसी (NTPC) दादरी के जागृति समाज ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) धौलाना में छात्राओं के लिए स्वच्छ पेयजल की बड़ी समस्या का समाधान कर दिया। सोमवार को जागृति समाज द्वारा नए वॉटर कूलर और आरओ मशीन का प्रतिष्ठापन किया गया तथा सभी छात्राओं को नोटबुकें वितरित की गईं।

कार्यक्रम का शुभारंभ जागृति समाज की अध्यक्षा श्रीमती के. दुर्गा कुमारी ने अन्य वरिष्ठ सदस्याओं के साथ मिलकर रिबन काटकर एवं फिता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने एनटीपीसी (NTPC) के सीएसआर फंड से प्राप्त सैकड़ों नोटबुकें छात्राओं को अपने हाथों से प्रदान कीं।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एनटीपीसी दादरी की उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्वेता तथा सीएसआर कार्यपालक विजय कुमार ने जागृति समाज की इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की। श्वेता ने कहा कि “बालिकाओं की शिक्षा और स्वास्थ्य एनटीपीसी की प्राथमिकता है। स्वच्छ पानी और पढ़ाई के लिए स्टेशनरी जैसी बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध कराना हमारा दायित्व है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि पहले गर्मियों में पानी की भारी किल्लत रहती थी, अब आरओ और कूलर से छात्राओं को साल भर शुद्ध एवं ठंडा पानी मिलेगा। शिक्षिकाओं और छात्राओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से जागृति समाज का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।
यह पहल एनटीपीसी (NTPC) दादरी की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में चल रहे निरंतर प्रयासों का हिस्सा है। जागृति समाज पिछले कई वर्षों से आसपास के स्कूलों में इसी तरह की सुविधाएँ उपलब्ध कराता रहा है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में विद्यालय की सभी शिक्षिकाएँ, जागृति समाज की सदस्याएँ तथा एनटीपीसी के अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।
ये भी पढ़ें…….
- एथोमार्ट चैरिटेबल ट्रस्ट और बीएलएस स्कूल के सहयोग से छोटी मिलक गाँव में Children’s Day) धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस।
- हिमालया बेबीकेयर सोनपुर मेले (Fair) में लाया एआई आधारित अनूठा अनुभव, परिवारों के लिए खुशनुमा पलों का सृजन।
- नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी NIU के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग कार्यक्रम को मिला एनबीए मान्यता
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube : खुशखबरी!जेवर एयरपोर्ट पर हुई पहली सफल लैंडिंग। विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया, कब शुरू होंगी उड़ानें?-
Whatsapp : स्वास्थ्य सेवा में ऐतिहासिक साझेदारी गिव लाइफ फाउंडेशन और अमृता हॉस्पिटल ने एमओयू किया साइन, जीवन बचाने के लिए बड़ा कदम।
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER : लॉयड ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस और पोस्टेरिटी कंसल्टिंग के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हुए हस्ताक्षर।

