IWC क्लब ने ऑरेंज डे पर महिलाओं के खिलाफ हिंसा उन्मूलन के लिए जोरदार अभियान चलाया
ग्रेटर नोएडा, 28 नवंबर 2025 इनर व्हील क्लब ऑफ ग्रीन IWC ग्रेटर नोएडा ने ऑरेंज डे (25 नवंबर) के अवसर पर महिलाओं के खिलाफ हिंसा उन्मूलन के वैश्विक अभियान को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाया। इस वर्ष क्लब के स्थापना के 20 गौरवशाली वर्ष पूरे होने का अवसर भी था, जिसे क्लब ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के संकल्प के साथ मनाया।

क्लब की अध्यक्ष अमिता सिंह के नेतृत्व में सदस्यों ने “डिस्ट्रैक्ट, राइज़ एंड रन” जैसे नवीन जागरूकता अभियान शुरू किए, जिनका उद्देश्य महिलाओं के प्रति होने वाली हिंसा, भेदभाव और उत्पीड़न के खिलाफ समाज में मजबूत जन-जागरूकता पैदा करना है। 25 नवंबर को पूरे दिन चले विशेष कार्यक्रमों में महिलाओं के कानूनी अधिकार, आर्थिक सशक्तिकरण, मानसिक स्वास्थ्य और स्व-रक्षा से जुड़े सत्र आयोजित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान क्लब की सदस्यों ने जिले की जिलाधिकारी माननीय मैडम से मुलाकात की और महिलाओं की सुरक्षा व देखभाल के लिए प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों के लिए हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया। जिलाधिकारी महोदया ने भी क्लब के 20 वर्षों के निरंतर सामाजिक कार्यों की सराहना की और आगे भी सहयोग का आश्वासन दिया।
क्लब अध्यक्ष श्रीमती अमिता सिंह ने कहा, “पिछले दो दशकों से हम महिलाओं के अधिकारों और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध हैं। ऑरेंज डे हमारे लिए सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि हर दिन महिलाओं के साथ खड़े होने का संकल्प है। हमारा लक्ष्य हिंसा-मुक्त समाज और हर महिला का सशक्त व सम्मानजनक जीवन है।
”क्लब की सभी सदस्यों की निस्वार्थ सेवा, समर्पण और ऊर्जा को सभी ने सराहा। क्लब ने समाज के सभी वर्गों से अपील की है कि मिलकर हम एक ऐसा समाज बनाएं जहाँ हर महिला सुरक्षित, सम्मानित और सशक्त हो।
इनर व्हील क्लब ऑफ ग्रीन ग्रेटर नोएडा पिछले 20 वर्षों से शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है और आगे भी यही संकल्प दोहराता रहेगा।
ये भी पढ़ें…….
- कर्मचारियों के मुद्दों पर (GNEA) ग्रेटर नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन ने IDC और ACS से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन।
- EMCT द्वारा प्राथमिक विद्यालय, छोटी मिलक में रचनात्मकता का उत्सव, दिया मेकिंग और आर्ट एंड क्राफ्ट गतिविधियों का सफल आयोजन
- हिमालया बेबीकेयर सोनपुर मेले (Fair) में लाया एआई आधारित अनूठा अनुभव, परिवारों के लिए खुशनुमा पलों का सृजन।
- नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी NIU के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग कार्यक्रम को मिला एनबीए मान्यता
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube : खुशखबरी!जेवर एयरपोर्ट पर हुई पहली सफल लैंडिंग। विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया, कब शुरू होंगी उड़ानें?-
Whatsapp : स्वास्थ्य सेवा में ऐतिहासिक साझेदारी गिव लाइफ फाउंडेशन और अमृता हॉस्पिटल ने एमओयू किया साइन, जीवन बचाने के लिए बड़ा कदम।
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER : लॉयड ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस और पोस्टेरिटी कंसल्टिंग के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हुए हस्ताक्षर।

