नीतीश का गठबंधन से जाना गलत, उन्हें नहीं जाना चाहिए था : अरविंद केजरीवाल

बिहार में नीतीश कुमार ने महागठबंधन का साथ छोड़कर बीजेपी के
नेतृत्व वाली एनडीए के साथ सरकार बना ली है। रविवार को इस्तीफे के बाद नीतीश ने नौवीं बार बिहार
के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस बार भाजपा से सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को
उपमुख्यमंत्री बनाया गया है।


नीतीश कुमार के आईएनडीआईए छोड़ने पर आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री
अरविंद केजरीवाल ने भी प्रतिक्रिया दी है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि नीतीश का गठबंधन से जाना
गलत है। उन्हें नहीं जाना चाहिए था। उन्होंने सही काम नहीं किया। यह लोकतंत्र के लिए सही नहीं है।
मगर इससे एनडीए को बिहार में भारी नुकसान होगा और आईएनडीआईए को लाभ होगा।


दिल्ली की बिजली मंत्री आतिशी ने कहा कि सौर नीति को दो दिन पहले कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है और
इसे 10 दिनों के भीतर अधिसूचित किया जाएगा। सौर पैनल लगाने पर 10 हजार की सब्सिडी दिल्ली
सरकार देगी। दिल्ली सरकार की 2016 की नीति ने शहर के भीतर 250 मेगावाट से अधिक छत सौर
संयंत्रों और लगभग 1, 250 मेगावाट उपयोगिता-पैमाने के सौर संयंत्रों, कुल 1, 500 मेगावाट की तैनाती
को सक्षम बनाया।

Related posts

Leave a Comment