एक्युरेट इंस्टिट्यूट ने लॉन्च किया Collexo Pixi स्मार्ट आईडी कार्ड, PGDM-MBA छात्रों का कैंपस जीवन बनेगा आसान और स्मार्ट

Collexo Pixi

एक्युरेट इंस्टिट्यूट ने लॉन्च किया Collexo Pixi स्मार्ट आईडी कार्ड, PGDM-MBA छात्रों का कैंपस जीवन बनेगा आसान और स्मार्ट

 

ग्रेटर नोएडा, 21 नवंबर 2025: एक्युरेट इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (AIMT), नॉलेज पार्क III ने अपने छात्रों के लिए एक नया डिजिटल युग शुरू कर दिया है। संस्थान ने Meritto (NoPaperForms Solutions Limited) के साथ मिलकर अपने PGDM और MBA छात्रों के लिए ‘Collexo Pixi’ स्मार्ट छात्र आईडी कार्ड लॉन्च किया है। यह कार्ड एक साथ पहचान पत्र, एक्सेस कार्ड, वॉलेट और रिवॉर्ड कार्ड की भूमिका निभाएगा।

Collexo Pixi

इस सिंगल स्मार्ट कार्ड से छात्र अब कैंपस गेट पर बायोमेट्रिक या मैनुअल चेकिंग के झंझट से बचेंगे। कैफेटेरिया, लाइब्रेरी, लैब और हॉस्टल में टैप-एंड-गो एंट्री मिलेगी। साथ ही कैंपस के अंदर कैशलेस पेमेंट, मेट्रो यात्रा और चुनिंदा एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस की सुविधा भी इसी कार्ड से होगी।

 

लॉन्च कार्यक्रम में ऐक्यूरेट ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन्स की चेयरपर्सन पूनम शर्मा ने कहा, “यह सिर्फ एक कार्ड नहीं, बल्कि हमारे छात्रों को विश्वस्तरीय डिजिटल कैंपस अनुभव देने की दिशा में बड़ा कदम है। हम चाहते हैं कि हमारे छात्र पढ़ाई और करियर पर फोकस करें, बाकी रोजमर्रा के काम तकनीक संभाले।

Collexo Pixi
Collexo Pixi

”Meritto के फाउंडर और सीईओ नवीन गोयल ने कहा, “Collexo Pixi नामांकन के बाद के छात्र जीवन को भी उतना ही स्मूथ और स्मार्ट बनाने की हमारी कोशिश है। एक कार्ड में इतनी सारी सुविधाएं देकर हम संस्थानों को डिजिटल रूप से सशक्त बना रहे हैं।

 

”Collexo Pixi की खासियतें:एक ही कार्ड से कैंपस एंट्री और पहचान सत्यापन

कैफेटेरिया, स्टोर और ATM पर टैप करके पेमेंट

मेट्रो और चुनिंदा एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस

Collexo ऐप से रियल-टाइम ट्रांजेक्शन अलर्ट और बैलेंस मैनेजमेंट

पार्टनर ब्रांड्स पर रोजाना डिस्काउंट और रिवॉर्ड्स

इस लॉन्च के साथ AIMT ने साफ कर दिया है कि वह अपने छात्रों को भविष्य के लिए तैयार करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता। Collexo Pixi अब संस्थान के PGDM और MBA छात्रों के हाथों में है और जल्द ही कैंपस का डिजिटल चेहरा पूरी तरह बदलने वाला है।

 

ये भी पढ़ें……. 

   हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment