ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण की पहल
ईकोटेक-3 में शुरू हुआ ग्रेनो का पहला श्रमिक सुविधा केंद्र (Labor Facilitation Center)
ग्रेटर नोएडा, 23 फरवरी 2026। ग्रेटर नोएडा में उद्योगों और श्रमिकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सेक्टर ईकोटेक-3 में शहर का पहला श्रमिक सुविधा केंद्र (Labor Facilitation Center) शुरू कर दिया गया। सोमवार को दादरी विधायक तेजपाल नागर ने इसका विधिवत शुभारंभ किया।

इस अवसर पर प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव, इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA) के अध्यक्ष अमित उपाध्याय, उपाध्यक्ष डॉ. खुशबू सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद केंद्र के संचालन की जिम्मेदारी इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन को सौंप दी गई।
चार माह में 10 लाख की लागत से तैयार
प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर परियोजना विभाग के वर्क सर्किल-3 द्वारा उद्योग केंद्र-2 के पास, पानी की टंकी के निकट इस सुविधा केंद्र (Labor Facilitation Center) का निर्माण कराया गया। लगभग 10 लाख रुपये की लागत से चार माह में यह भवन तैयार किया गया है।
केंद्र में महिला एवं पुरुष कारीगरों के बैठने के लिए अलग-अलग कमरे, शौचालय और किचन की व्यवस्था की गई है, ताकि रोजगार की तलाश में आने वाले श्रमिकों को व्यवस्थित और सुरक्षित स्थान मिल सके।

दो रजिस्टर से होगा उद्योग-श्रमिक समन्वय
इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने बताया कि सुविधा केंद्र में दो अलग-अलग रजिस्टर रखे जाएंगे पहले रजिस्टर में श्रमिकों का नाम, कौशल और संपर्क विवरण दर्ज होगा। दूसरे रजिस्टर में उद्यमियों की आवश्यकता, कार्य का प्रकार और जरूरी श्रमिकों की संख्या दर्ज की जाएगी।
इस व्यवस्था से उद्योगों को अपनी जरूरत के अनुसार कुशल कारीगर आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे, वहीं श्रमिकों को रोजगार के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।
विधायक बोले—सेतु का काम करेगा केंद्र
विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि उद्योगों को कुशल श्रमिकों की आवश्यकता होती है और श्रमिकों को रोजगार की। यह सुविधा केंद्र दोनों के बीच सेतु का कार्य करेगा। उन्होंने इस पहल के लिए प्राधिकरण की सराहना करते हुए कहा कि यदि यह प्रयोग सफल रहा तो अन्य औद्योगिक सेक्टरों में भी ऐसे केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

IBA की उपाध्यक्ष डॉ. खुशबू सिंह ने कहा कि अब श्रमिकों को नौकरी की जानकारी के लिए अलग-अलग कंपनियों में भटकना नहीं पड़ेगा। वे सुविधा केंद्र (Labor Facilitation Center) पर आकर उपलब्ध रिक्तियों की जानकारी प्राप्त कर अपनी योग्यता के अनुसार संबंधित कंपनी से संपर्क कर सकेंगे।
उद्घाटन अवसर पर विधायक ने श्रमिकों को शॉल और मिठाई भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर, प्रबंधक प्रशांत समाधिया सहित प्राधिकरण के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। (Labor Facilitation Center)
- ग्रेटर नोएडा में (IT) आईटी निवेश को पंख लगाने की तैयारी, प्राधिकरण ने कंपनियों से सीधे संपर्क कर जानी जमीनी हकीकत
- नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (NIU) में दो दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) ‘IRIS-G 2.0’ का शानदार आयोजन
- नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में (TATVA 2026) ‘तत्व 2026’ का भव्य आयोजन: सुख-ई की परफॉर्मेंस ने बांधा समां।
- ग्रेटर नोएडा (Flower Show) पुष्प प्रदर्शनी 2026 सेंट्रल वर्ज और गोलचक्करों के बीच होगी खूबसूरती की जंग, तैयारी तेज।
- एनटीपीसी दादरी (NTPC Dadri) की सीएसआर (CSR) पहल से 288 बालिकाओं (Students) के सपनों को मिली साइकिल की रफ्तार।
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube :महाराष्ट्र में इतिहास: सुनेत्रा पवार बनीं पहली महिला डिप्टी CM, शपथ के बाद गूंजे ‘अजित दादा’ के नारे-
Whatsapp : स्वास्थ्य सेवा में ऐतिहासिक साझेदारी गिव लाइफ फाउंडेशन और अमृता हॉस्पिटल ने एमओयू किया साइन, जीवन बचाने के लिए बड़ा कदम।
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER : NIU तत्व 2026, #सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और #सुख_ई के सुरों से सजी यादगार शा

