Ghaziabad में दिवाली से पहले illegal पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़

Ghaziabad में पुलिस ने illegal पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री कापुलिस ने भंडाफोड़ किया। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है। साथ ही मौकेसे बड़ी मात्रा में पटाखा बनाने की मशीनें, कच्चा माल और तैयार पटाखे बरामद किए गए हैं।जानकारी के अनुसार बरामद पटाखे दिवाली पर बेचे जाने थे।

दरअसल, थाना लोनी क्षेत्र में पुलिस टीम ने चिरोडी में चेकिंग के दौरान दो व्यक्तियों को संदिग्धहालात में पाया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के नाम योगेंद्न उर्फ योगी (48वर्ष) और अमजद (44 वर्ष) हैं, दोनों Ghaziabad के रहने वाले हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों नेबताया कि वे दिवाली के लिए illegalपटाखे बना रहे थे, ताकि उन्हें ज्यादा कीमत पर बेचकर मुनाफाकमा सकें।

Ghaziabad

पुलिस का मानना है कि अगर ये पटाखे बाजार में पहुंचते और इनका इस्तेमाल होता, तोकोई बड़ा हादसा हो सकता था।
पुलिस का सख्त एक्शन जारी: दिवाली जैसे बड़े त्योहार पर अवैध पटाखों को बनाकर कुछ लोगजानबूझकर हादसे को बुलावा देते हैं। मुनाफे के लालच में ये लोग आम जनता की जान से खिलवाड़करते हैं। ऐसे मामलों पर पुलिस का सख्त एक्शन जारी है। फिलहाल पकड़े गए आरोपियों के खिलाफसंबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जाही है।


बरामद सामान:


6 मशीनें जिनसे पटाखे भरे जाते थे
4500 खाली कागज की नलियां
600 इलेक्ट्रॉनिक अनार
1600 सुतली बम
150 ग्राम पटाखों में लगाई जाने वाली बाती


गनीमत है कि समय रहते पुलिस ने इन अवैध पटाखों को जब्त कर लिया, जिससे एक बड़ा हादसाटल गया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अवैध पटाखों से दूर रहें, क्योंकि इनसे जान-मालका बड़ा खतरा हो सकता है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Noida Police ने सीनियर सेल्स हेड को डेटा चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया

Related posts

Leave a Comment