IEC आईईसी कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

IEC आईईसी कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

ग्रेटर नोएडा,1 अक्टूबर 2025: आईईसी IEC कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में डांडिया नाइट का शानदार आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कॉलेज परिसर में आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्रों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने गरबा और डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें डीजे म्यूज़िक और रंगीन रोशनी ने और भी जीवंत बना दिया।

IEC
IEC डांडिया नाइट

कार्यक्रम का माहौल उत्साह और उमंग से भरा रहा, जिसमें छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और शिक्षकों ने उनका उत्साहवर्धन करते हुए सक्रिय सहभागिता दिखाई।

इस आयोजन का उद्देश्य न केवल मनोरंजन था, बल्कि छात्रों को भारतीय संस्कृति से जोड़ना और सामूहिक सहभागिता को बढ़ावा देना भी था। आयोजन के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया, जिसने कार्यक्रम को और यादगार बना दिया।

इस अवसर पर संस्थान के CFO अभिजीत जी, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रोफेसर सुनील कुमार, डायरेक्टर प्रोफेसर विनय गुप्ता, डायरेक्टर फार्मेसी प्रोफेसर भानु पी. सागर, डीन प्रोफेसर विभूति सरन, समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

आईईसी IEC कॉलेज द्वारा आयोजित यह डांडिया नाइट सभी के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव साबित हुई, जो सांस्कृतिक एकता और परंपरागत मूल्यों को बढ़ावा देने का एक सराहनीय प्रयास रहा।

ये भी पढ़ें…….

UPITS 2025: उत्तर प्रदेश का वैश्विक व्यापार मंच, रिकॉर्ड सफलता के साथ समापन

GNIOT इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में अंतर्राष्ट्रीय इमर्शन कार्यक्रम का भव्य समापन

हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment