Corruption भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘हल्ला बोल’: गौतम बुद्ध नगर में कई विभागों पर लगे गंभीर आरोप

Corruption

Corruption भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘हल्ला बोल’: गौतम बुद्ध नगर में कई विभागों पर लगे गंभीर आरोप

ग्रेटर नोएडा:

गौतम बुद्ध नगर के विभिन्न सरकारी विभागों में बढ़ते Corruption भ्रष्टाचार और लापरवाही के खिलाफ आज करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन प्रेम प्रधान, जिलाध्यक्ष, के नेतृत्व में किया गया, जिसमें संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी मेधा रूपम को संबोधित एक ज्ञापन अतिरिक्त जिलाधिकारी (ADM) मंगलेश दुबे को सौंपा, जिसमें इन विभागों में व्याप्त Corruption भ्रष्टाचार को तुरंत समाप्त करने की मांग की गई।

Corruption
Corruption

इन विभागों पर लगे Corruption भ्रष्टाचार के आरोप

संगठन ने कई विभागों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय और मा. दिनेश नागर ने आरोप लगाते हुए कहा कि खाद्य विभाग की लापरवाही के कारण जिले में नकली घी, पनीर और अन्य खाद्य सामग्री बेची जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि सरकारी स्कूलों और अस्पतालों की स्थिति बदहाल है, जबकि प्राइवेट स्कूल और अस्पताल बेतहाशा लूट मचा रहे हैं।

चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि भू-जल विभाग भी अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल रहा है, क्योंकि बिल्डर लंबे समय से लगातार भू-जल का दोहन कर रहे हैं, लेकिन शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होती।

वहीं, जिलाध्यक्ष प्रेम प्रधान ने आबकारी विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकारी शराब की दुकानों पर निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर शराब बेची जा रही है

Corruption
Corruption

खनन माफिया और ग्रामीण विकास पर सवाल

प्रदर्शनकारियों ने खनन विभाग पर भी निशाना साधा। आरोप है कि जनपद में जगह-जगह खनन माफिया सरकारी जमीन पर दिन-रात अवैध खनन कर रहे हैं।

चौधरी प्रवीण भारतीय ने ग्राम विकास विभाग पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले 80 ग्राम पंचायतों के गाँव आज भी विकास की बाट जोह रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को कीचड़ युक्त रास्तों से गुजरना पड़ता है और श्मशान घाट जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है।

इन सभी विभागों में बढ़ते हुए लापरवाह रवैये और Corruption भ्रष्टाचार पर तत्काल रोक लगाने की मांग करते हुए, संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया और अपनी आवाज बुलंद की।

 

प्रदर्शन में मौजूद रहे पदाधिकारी

इस प्रदर्शन में मा. दिनेश नागर, प्रेमराज भाटी, सुशील प्रधान, राकेश नागर, सूबेदार बालेश्वर, आकाश नागर, सत्येंद्र चौधरी, गौरव नागर, दुलीचंद नागर, तेजवीर चौहान, कुलबीर भाटी, लक्ष्मी पंडित, ब्रह्म प्रधान, रतनपाल, सौरभ, संदीप, मुकेश कसाना, कमल नागर, वरुण नागर, ब्रह्मपाल कपासिया, नीरज भाटी, रविंद्र (बरसात), विजय प्रधान, जयचंद चौहान, नवीन भाटी, राहुल, रोहित कुलीपुरा और सैकड़ों अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

 

यह प्रदर्शन दर्शाता है कि गौतम बुद्ध नगर में भ्रष्टाचार एक गंभीर मुद्दा बन गया है, जिससे आम जनता त्रस्त है। संगठन का यह कदम सरकार और प्रशासन के लिए एक चेतावनी है कि उन्हें इन समस्याओं को गंभीरता से लेना चाहिए।

यह देखना होगा कि जिलाधिकारी इस ज्ञापन पर क्या कार्रवाई करती हैं और क्या इन विभागों में सुधार लाया जा सकता है। यह प्रदर्शन सिर्फ एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता के बढ़ते गुस्से का प्रतीक है।

ये भी पढ़ें…….

Related posts

Leave a Comment