ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब का भव्य होली (Holi) मिलन समारोह, ‘शब्दमधु’ वार्षिक पत्रिका का विमोचन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब द्वारा रविवार को सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क में (Holi) होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन हर्षोल्लास और रंगारंग कार्यक्रमों के साथ किया गया। इस अवसर पर प्रेस क्लब की वार्षिक पत्रिका ‘शब्दमधु’ का विधिवत विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जस्टिस सुधीर अग्रवाल, लक्ष्मी सिंह (पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर), डॉ. महेश शर्मा (पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद), धीरेंद्र सिंह (विधायक, जेवर) तथा तेजपाल नागर (विधायक, दादरी) उपस्थित रहे। अतिथियों ने प्रेस क्लब की पहल की सराहना करते हुए लोकतंत्र में पत्रकारिता की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
कार्यक्रम में आरायहना नृत्यालय के बच्चों ने मनोहारी गणेश वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद क्लासिकल कृष्ण-राधा (Holi) होली नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
अभय रेनबो किड्स फाउंडेशन से जुड़े ऑटिज्म थेरेपी प्राप्त कर रहे बालक देवाशीष ने ‘शिव तांडव’ की प्रभावशाली प्रस्तुति देकर सभी का दिल जीत लिया। संस्था ऑटिज्म से जुड़े बच्चों को विशेष थेरेपी और प्रशिक्षण देकर मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रही है।

मथुरा से आए कलाकारों ने मयूर नृत्य, फूलों की होली और राधा-कृष्ण नृत्य प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को ब्रजमय बना दिया। रंग, संगीत और उल्लास से सराबोर इस आयोजन में शहर की महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की।

अतिथियों के विचार
डॉ. महेश शर्मा ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गौतमबुद्धनगर तेजी से विकास की ऊंचाइयों को छू रहे हैं, जिसमें प्रेस की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि प्रेस समाज का आईना है और यदि यह आईना हट जाए तो निरंकुशता पनपने लगती है।
लक्ष्मी सिंह ने कहा कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा के पत्रकारों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। प्रेस क्लब ने सौहार्द और एकता का संदेश देते हुए विभिन्न वर्गों को एक मंच पर जोड़ा है।

जस्टिस सुधीर अग्रवाल ने कहा कि विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका लोकतंत्र के तीन स्तंभ हैं, जबकि प्रेस चौथा स्तंभ है। समाज में जागरूकता और सुधार लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है।
विधायक तेजपाल नागर और धीरेंद्र सिंह ने भी सभी को होली की शुभकामनाएं दीं।

गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में यमुना प्राधिकरण के एसीओ शैलेन्द्र भाटिया, एडीएम प्रशासन मंगलेश दुबे, एडीएम (वित्त) अतुल कुमार सहित पुलिस विभाग के डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी, विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, आरडब्ल्यूए, उद्यमी, व्यापार मंडल, इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन IBA, महिला संगठन तथा पत्रकार परिवार बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
समारोह का समापन और पारंपरिक होली गीतों के साथ उल्लासपूर्ण वातावरण में हुआ।
- ग्रेटर नोएडा में (IT) आईटी निवेश को पंख लगाने की तैयारी, प्राधिकरण ने कंपनियों से सीधे संपर्क कर जानी जमीनी हकीकत
- नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (NIU) में दो दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) ‘IRIS-G 2.0’ का शानदार आयोजन
- नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में (TATVA 2026) ‘तत्व 2026’ का भव्य आयोजन: सुख-ई की परफॉर्मेंस ने बांधा समां।
- ग्रेटर नोएडा (Flower Show) पुष्प प्रदर्शनी 2026 सेंट्रल वर्ज और गोलचक्करों के बीच होगी खूबसूरती की जंग, तैयारी तेज।
- एनटीपीसी दादरी (NTPC Dadri) की सीएसआर (CSR) पहल से 288 बालिकाओं (Students) के सपनों को मिली साइकिल की रफ्तार।
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube :महाराष्ट्र में इतिहास: सुनेत्रा पवार बनीं पहली महिला डिप्टी CM, शपथ के बाद गूंजे ‘अजित दादा’ के नारे-
Whatsapp : स्वास्थ्य सेवा में ऐतिहासिक साझेदारी गिव लाइफ फाउंडेशन और अमृता हॉस्पिटल ने एमओयू किया साइन, जीवन बचाने के लिए बड़ा कदम।
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER : NIU तत्व 2026, #सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और #सुख_ई के सुरों से सजी यादगार शा

