हिमालया बेबीकेयर सोनपुर मेले (Fair) में लाया एआई आधारित अनूठा अनुभव, परिवारों के लिए खुशनुमा पलों का सृजन।

Himalaya Fair

हिमालया बेबीकेयर सोनपुर मेले (Fair) में लाया एआई आधारित अनूठा अनुभव, परिवारों के लिए खुशनुमा पलों का सृजन।

भारत में शिशुओं का सबसे पसंदीदा ब्रांड हिमालया बेबीकेयर सोनपुर मेला 2025 (Fair) में पहली बार एक एआई-संचालित अनुभव पेश करने जा रहा है। यह प्रतिष्ठित मेला (Fair) 9 नवंबर से 9 दिसंबर 2025 तक आयोजित होगा। यह पहल तकनीक और परंपरा के संगम को दर्शाती है, जिसका उद्देश्य भारत भर में माता-पिता और बच्चों के बीच गहरे और आनंदपूर्ण संबंध बनाना है। इसके साथ ही, यह हिमालया की कोमल, प्रभावी और सुरक्षित बेबीकेयर रेंज के प्रति जागरूकता भी बढ़ाएगी।

Himalaya Fair
Fair

सोनपुर मेले के चिड़िया बाजार रोड, नक्खास रोड और मछली बाजार रोड के जंक्शन पर स्थित हिमालया बेबीकेयर के स्टॉल पर माता-पिता दो अलग-अलग एआई-संचालित गतिविधियों का अनुभव कर सकेंगे।

एक वर्ष से कम आयु के शिशुओं के लिए, ब्रांड एक विशेष एआई इनेबल्ड बेबी फोटोशूट पेश कर रहा है, जो सामान्य तस्वीरों को खूबसूरती से तैयार किए गए यादगार चित्रों में बदल देगा। एक वर्ष से अधिक आयु के बच्चों के लिए, माता-पिता अपने बच्चे को कहानी का नायक बनाते हुए पर्सनलाइज्ड स्टोरीबुक तैयार कर सकेंगे, जो दया, ईमानदारी और साहस जैसे नैतिक मूल्यों से प्रेरित होंगी।

Himalaya Fair
Fair

तीसरी पहल के तौर पर एक प्रतीकात्मक ‘ट्री ऑफ विशेज़’ शामिल होगा, जहां माताएं अपने बच्चे के विकास व उज्जवल भविष्य के लिए अपनी इच्छाएं पत्ती के आकार के टैग पर लिख सकती हैं और उन्हें एक प्रतीकात्मक वृक्ष पर लटका सकती हैं। इस पेड़ का आधार हिमालया बेबी मसाज ऑयल की बोतल के रूप में बनाया गया है, जो शिशु के स्वस्थ विकास में मां के स्पर्श और मालिश के महत्व को दर्शाता है। प्रतिभागियों को एक ‘प्रॉमिस ऑफ ग्रोथ’ कार्ड भी मिलेगा, जिसमें शिशु की मालिश से जुड़े सुझाव, और उत्पाद का सैंपल शामिल होगा।

इसके अतिरिक्त, हर दिन के पहले 100 प्रतिभागी माता-पिता को हिमालया बेबीकेयर रेंज की ओर से नि:शुल्क उत्पाद सैंपल दिए जाएंगे, जिनमें हिमालया बेबी मसाज ऑयल, बेबी सोप, बेबी मॉइस्चराइज़र और अन्य पसंदीदा उत्पाद शामिल हैं।

हिमालया बेबीकेयर स्टॉल पर आने वाले माता-पिता इन तीनों अनूठे अनुभवों का आनंद ले सकेंगे – दो एआई-संचालित गतिविधियाँ और एक प्रतीकात्मक ‘ट्री ऑफ विशेज़’- जो विशेष रूप से मेले में आने वाले परिवारों के लिए तैयार किए गए हैं। यह पहल हिमालया बेबीकेयर का पहला एआई-आधारित ऑन-ग्राउंड एक्टिवेशन है, जिसे उत्पाद जागरूकता से परे व्यक्तिगत, इंटरैक्टिव अनुभवों के माध्यम से परिवारों को जोड़ने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

Himalaya Fair
Fair

इस पहल के माध्यम से ब्रांड का लक्ष्य ग्रामीण भारत के परिवारों तक पहुँच बनाना और यह दिखाना है कि नवाचार किस प्रकार सार्थक, संवेदनशील और प्रासंगिक हो सकता है, ताकि शिशुओं द्वारा सर्वाधिक पसंद किए जाने वाले ब्रांड के रूप में इसकी स्थिति मजबूत हो सके।

हिमालया वेलनेस कंपनी के डायरेक्टर – बेबीकेयर, एन. वी. चक्रवर्ती ने कहा, “हिमालया बेबीकेयर में हमारा विश्वास है कि नवाचार का उद्देश्य हमेशा सार्थक होना चाहिए – ताकि सुरक्षित और प्रभावी बेबी केयर देखभाल हर माता-पिता तक पहुँच सके। सोनपुर मेले में हमारी उपस्थिति इस विश्वास से प्रेरित है कि हम माता-पिता से ऐसे तरीक़े से जुड़ें जो रोचक, अर्थपूर्ण और देखभाल से परिपूर्ण हों।

ग्रामीण भारत में एआई-संचालित अनुभवों की शुरुआत के माध्यम से, हम परिवारों के लिए अविस्मरणीय यादों का सृजन करना चाहते है, साथ ही शिशुओं की कोमल और सुरक्षित दैनिक देखभाल की दिनचर्या के महत्व को पुनः सुदृढ़ करना है। यह पहल केवल उत्पादों के प्रदर्शन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह माता-पिता और बच्चों के बीच के स्नेहपूर्ण संबंध का एक आधुनिक उत्सव है।”

यह अभियान ब्रांड के शिशुओं के लिए प्रकृति की सर्वोत्तम देखभाल लाने के स्थायी उद्देश्य को दर्शाता है ताकि उन्हें पहले दिन से ही एक आदर्श शुरुआत सुनिश्चित की जा सके।

9 नवंबर से 9 दिसंबर 2025 के बीच आयोजित सोनपुर मेले (Fair) में हिमालया बेबीकेयर स्टॉल पर आएं और हिमालया बेबीकेयर के साथ एआई का अनोखा और जादुई अनुभव करें।

ये भी पढ़ें……. 

   हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment