ग्रेटर नोएडा के पार्क हाईमास्ट लाइटों Lights से होंगे रोशन, 3 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Lights

ग्रेटर नोएडा के पार्क हाईमास्ट लाइटों Lights से होंगे रोशन, 3 करोड़ रुपये होंगे खर्च

ग्रेटर नोएडा, 10 जुलाई 2025: ग्रेटर नोएडा के आवासीय सेक्टरों के पार्क जल्द ही हाईमास्ट लाइटों Lights से जगमगाएंगे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है और जल्द ही लाइटें Lights लगाने का काम शुरू होगा।

Lights
हाईमास्ट लाइट

इस परियोजना पर करीब 3 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। प्राधिकरण के विद्युत अभियांत्रिकी विभाग ने सेक्टर-36, 37, पाई-1, पाई-2, बिल्डर्स एरिया, पी-3, ओमीक्रॉन-1ए और सेक्टर-31 (स्वर्णनगरी) के 34 पार्कों में ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए हैं। इन स्थानों पर 16 और 12.5 मीटर ऊंची 34 एलईडी हाईमास्ट लाइटें Lights लगाई जाएंगी।

Lights
Lights

प्राधिकरण के ओएसडी अभिषेक पाठक ने बताया कि ये लाइटें एक-दो महीने में लगनी शुरू हो जाएंगी। जरूरत पड़ने पर 15 अतिरिक्त लाइटें भी लगाई जा सकती हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर यह कदम उठाया गया है, क्योंकि निवासियों ने पार्कों में अंधेरे के कारण सुरक्षा संबंधी चिंताएं जताई थीं। एलईडी हाईमास्ट लाइटें न केवल बेहतर रोशनी प्रदान करेंगी, बल्कि पारंपरिक फ्लड लाइटों Lights की तुलना में बिजली की खपत भी कम करेंगी, जिससे ऊर्जा की बचत होगी।

Lights
High-Mast-Lights

एसीईओ का बयान

एसीईओ प्रेरणा सिंह ने कहा, “सेक्टरवासियों की मांग पर विद्युत अभियांत्रिकी विभाग ने सर्वे कर 34 स्थानों को चिह्नित किया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही हाईमास्ट लाइटें लगा दी जाएंगी। इससे पार्कों के ब्लैक स्पॉट खत्म होंगे और निवासियों को सुरक्षित माहौल मिलेगा।”यह पहल ग्रेटर नोएडा के आवासीय क्षेत्रों में सुरक्षा और सुविधा बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Related posts

Leave a Comment