ठाणे कलेक्टर कार्यालय में दिखा अनोखा नजारा, (Helmet) हेलमेट मैन ऑफ इंडिया ने बच्चों को बांटे ‘संजीवनी बूटी’ जैसे हेलमेट

Helmet

ठाणे कलेक्टर कार्यालय में दिखा अनोखा नजारा,(Helmet) हेलमेट मैन ऑफ इंडिया ने बच्चों को बांटे ‘संजीवनी बूटी’ जैसे हेलमेट

 

ठाणे, 7 दिसंबर 2025 मुंबई-ठाणे जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में उस समय हर्षोल्लास का माहौल बन गया जब देश के प्रसिद्ध ‘हेलमेट मैन ऑफ इंडिया’ राघवेंद्र कुमार खुद बच्चों की सुरक्षा के लिए रंग-बिरंगे हेलमेट (Helmet) लेकर पहुंचे। सबसे खास बात यह रही कि हर बच्चे के सिर का सटीक माप लेकर उसे परफेक्ट फिटिंग वाला हेलमेट (Helmet) दिया गया। बच्चों की चहक, हंसी और उत्साह ने पूरे परिसर को गुलजार दिया।जिला कलेक्टर श्रीकृष्ण पांचाल भी अपने चैंबर से बाहर आए और इस अनोखे दृश्य को देखकर अभिभूत हो गए। उन्होंने स्वयं अपनी 4 साल की बेटी के लिए एक प्यारा सा कार्टून वाला हेलमेट (Helmet) चुना और हेलमेट मैन का दिल से आभार व्यक्त किया।

Helmet
Helmet

कार्यालय में शिकायत लेकर आए कई अभिभावकों के चेहरे भी खिल उठे। कुछ तो तुरंत स्कूल भागे और अपने बच्चों को वापस लेकर आए ताकि उन्हें भी यह ‘संजीवनी बूटी’ रूपी हेलमेट (Helmet) मिल सके।

पहले चरण में पुलिसकर्मियों, बस-ऑटो चालकों के बच्चों को मिलेगा हेलमेट (Helmet)  ,राघवेंद्र कुमार ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट से 4 साल तक के बच्चों के लिए हेलमेट अनिवार्य कराने वाला कानून पास कराने के बाद अब वे खुद हर जिले में जा रहे हैं। उनका कहना है, “कानून बनाना आसान था, असली चुनौती तो हर घर-घर तक सुरक्षा की आदत पहुंचाना है।

Helmet
Helmet

”ठाणे जिले में जिला प्रशासन के सहयोग से उनकी टीम अब स्कूल-स्कूल जाकर बच्चों की हेड मैपिंग करेगी और आकर्षक-सुरक्षित हेलमेट देगी। पहले चरण में महाराष्ट्र पुलिस के जांबाजों, बस चालकों और ऑटो चालकों के बच्चों को यह हेलमेट (Helmet) दिए जाएंगे। राघवेंद्र भावुक स्वर में बोले,
“ये लोग अपने परिवार को समय नहीं दे पाते, दिन-रात सड़कों पर ड्यूटी करते हैं और जरूरत पड़ने पर देवदूत बनकर लोगों की जान बचाते हैं। इन योद्धाओं के बच्चों को सबसे पहले संजीवनी बूटी हेलमेट (Helmet) देकर हम उनका सम्मान करना चाहते हैं।

Helmet
Helmet

”अमिताभ बच्चन भी हुए मुरीद, KBC में हुई थी खास चर्चा

हाल ही में कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर भी हेलमेट मैन की चर्चा जोरों पर रही थी। महानायक अमिताभ बच्चन उनसे इतने प्रभावित हुए कि (Helmet) हेलमेट भेंट मिलते ही भावुक हो गए। अगले दिन अपने ब्लॉग में उन्होंने लिखा,
“हेलमेट मैन ऑफ इंडिया को मित्र बनाना मेरा सौभाग्य है।”
नवरात्रि के दौरान प्रशंसकों को हेलमेट बांटने के बाद बिग बी ने ट्वीट भी किया कि यह प्रेरणा उन्हें राघवेंद्र कुमार से ही मिली।

12 साल पहले खोया दोस्त, लिया आजीवन प्रणएक सड़क हादसे में 12 साल पहले अपने सबसे करीबी मित्र को खोने के बाद राघवेंद्र कुमार ने प्रण लिया था कि हेलमेट न होने की वजह से भारत में कोई और जान नहीं जाएगी। तब से अब तक वे 22 राज्यों में 75,000 से ज्यादा हेलमेट निशुल्क बांट चुके हैं। अब भारतीय सेना भी उनके इस मिशन में कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ी है।

उनका स्पष्ट संदेश है – “युवा बनने से पहले ही बच्चों में हेलमेट की आदत डाल दो, ताकि बड़े होकर वे स्वतः ही इसे पहनें।” क्योंकि महाराष्ट्र में सड़क हादसों में मरने वालों में 80% दोपहिया, साइकिल सवार और पैदल यात्री होते हैं – जिनमें से ज्यादातर की जान सिर्फ हेलमेट न पहनने की वजह से जाती है।

ठाणे से शुरू हुआ यह अभियान अब पूरे महाराष्ट्र के हर जिले तक पहुंचने वाला है।
एक हेलमेट – एक जिंदगी… और लाखों मासूम सपनों की रक्षा।

ये भी पढ़ें……. 

   हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment