Greater Noida में दिल दहला देने वाली घटना: फोन पर बात करते-करते 22 साल की शालू ने 16वीं मंजिल से लगा दी छलांग
Greater Noida। मिग्सून ट्विन्स सोसायटी में उस समय सनसनी फैल गई जब शुक्रवार शाम टावर सन-5 की 16वीं मंजिल की बालकनी से 22 वर्षीय शालू ने कूदकर आत्महत्या कर ली। मूल रूप से शामली जिले की रहने वाली शालू एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी और चार दोस्तों के साथ फ्लैट शेयर करके रहती थी।
पुलिस के अनुसार, शालू ने फोन पर किसी से बात करने के तुरंत बाद यह कदम उठाया। घटना की सूचना सोसायटी के सिक्योरिटी ऑफिसर ने दी। मौके पर पहुंची सूरजपुर पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।साथ रहने वाले दोस्तों ने पुलिस को बताया कि उन्हें शालू के इस कदम का जरा सा भी अंदाजा नहीं था।
उस समय एक दोस्त किचन में खाना बना रहा था, जबकि दो अन्य दोस्त बाहर गए हुए थे। चौथा दोस्त भी घर पर नहीं था। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शालू के माता-पिता जीवित नहीं हैं।
पुलिस ने उनके भाई को सूचना दे दी है। युवती का मोबाइल फोन और अन्य सामान कब्जे में लेकर डिजिटल व कॉल डिटेल की जांच शुरू कर दी गई है।
फिलहाल आत्महत्या के पीछे के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें…….
- एथोमार्ट चैरिटेबल ट्रस्ट और बीएलएस स्कूल के सहयोग से छोटी मिलक गाँव में Children’s Day) धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस।
- हिमालया बेबीकेयर सोनपुर मेले (Fair) में लाया एआई आधारित अनूठा अनुभव, परिवारों के लिए खुशनुमा पलों का सृजन।
- नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी NIU के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग कार्यक्रम को मिला एनबीए मान्यता
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube : खुशखबरी!जेवर एयरपोर्ट पर हुई पहली सफल लैंडिंग। विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया, कब शुरू होंगी उड़ानें?-
Whatsapp : स्वास्थ्य सेवा में ऐतिहासिक साझेदारी गिव लाइफ फाउंडेशन और अमृता हॉस्पिटल ने एमओयू किया साइन, जीवन बचाने के लिए बड़ा कदम।
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER : लॉयड ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस और पोस्टेरिटी कंसल्टिंग के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हुए हस्ताक्षर।

