medical camp दूषित पानी से बीमार पड़े लोग, स्वास्थ्य विभाग ने लगाया मेडिकल कैंप
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा–2 में दूषित पेयजल से लोगों के बीमार होने का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लंबे समय से पाइपलाइन नहीं बदली गई है, जिसके कारण पीने के पानी में सीवर का पानी मिल रहा है। इसी वजह से कई लोग बीमार हो रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक एक सप्ताह पहले अल्फा–2 सेक्टर में करीब 50 लोग बीमार हुए थे। इलाज के बाद वे ठीक हो गए थे, लेकिन अब चार और छात्र बीमार पड़ गए हैं। बीमार छात्रों ने बताया कि वे लगातार सप्लाई का पानी पी रहे थे, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। फिलहाल डॉक्टरों ने उन्हें टाइफाइड की आशंका में इलाज के लिए भर्ती किया है।

सेक्टर अल्फा–2 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सुभाष भाटी ने बताया कि सेक्टर की हालत काफी खराब है। यहां की पाइपलाइन बहुत पुरानी हो चुकी है, जिसे बदला नहीं जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सप्लाई के पानी में सीवर का पानी मिल रहा है, जिसकी वजह से लोग बीमार हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर मेडिकल कैंप medical camp लगाया है और प्राधिकरण की टीम ने कई घरों से पानी के सैंपल भी लिए हैं। उन्होंने मांग की है कि प्राधिकरण जल्द से जल्द पाइपलाइन बदले ताकि लोगों को राहत मिल सके।
वहीं प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार कैंप medical camp लगा रही है। इसके साथ ही पानी के सैंपल लेकर जांच कराई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि रेंडम तरीके से ग्रेटर नोएडा के कई सेक्टरों में पानी की गुणवत्ता की जांच भी की जा रही है।
- ग्रेटर नोएडा (Flower Show) पुष्प प्रदर्शनी 2026 सेंट्रल वर्ज और गोलचक्करों के बीच होगी खूबसूरती की जंग, तैयारी तेज।
- एनटीपीसी दादरी (NTPC Dadri) की सीएसआर (CSR) पहल से 288 बालिकाओं (Students) के सपनों को मिली साइकिल की रफ्तार।
- नीनजस इलेक्ट्रिक को YEIDA सेक्टर 8D में 20,000 वर्ग मीटर का मेगा-फैसिलिटी प्लॉट मिला
- कर्मचारियों के मुद्दों पर (GNEA) ग्रेटर नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन ने IDC और ACS से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन।
- EMCT द्वारा प्राथमिक विद्यालय, छोटी मिलक में रचनात्मकता का उत्सव, दिया मेकिंग और आर्ट एंड क्राफ्ट गतिविधियों का सफल आयोजन
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube : खुशखबरी!जेवर एयरपोर्ट पर हुई पहली सफल लैंडिंग। विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया, कब शुरू होंगी उड़ानें?-
Whatsapp : स्वास्थ्य सेवा में ऐतिहासिक साझेदारी गिव लाइफ फाउंडेशन और अमृता हॉस्पिटल ने एमओयू किया साइन, जीवन बचाने के लिए बड़ा कदम।
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER : प्रो रेसलिंग लीग 2026 (Pro Wrestling League 2026) पहलवानों की सबसे बड़ी जंग के लिए हो जाइए तैयार!

