Hariyana के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यमुना के पानी की गुणवत्ता को लेकर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली में 10 सालों में काम नहीं हुए। अब अरविंद केजरीवाल अपनी नाकामियों को छिपाते हुए घटिया राजनीति पर उतर आए है। दिल्ली की जनता को पिछले 10 साल से गंदा पानी पीने के लिए केजरीवाल ने मजबूर किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज वजीराबाद स्थित यमुना घाट पर हरियाणा से लिए गए यमुना के पानी और दिल्ली से लिए पानी के सैंपल मीडिया को दिखाते हुए कहा कि इन दोनों में जमीन आसमान का अंतर है। दिल्ली में दूषित पानी यमुना में डाला जा रहा है।
Hariyana

झूठ की दुकान पर जल्द लग जाएगा ताला, जनता सब देख रही है: सैनी
मुख्यमंत्री ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री रहते हुए दिल्ली में विकास नहीं किया, स्कूलों की व्यवस्था सुधारने, स्वच्छ पानी देने जैसे अनेक वायदे किए थे, जो पूरे नहीं किये, इसलिए झूठ की राजनीति का सहारा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि झूठ की दुकान पर दिल्ली की जनता पांच फरवरी को ताला लगा देगी।
http://Mahakumbh हादसे की जांच : न्यायिक आयोग ने शुरू किया काम
youTube:-@udhyognirman
Facebook:-@udhyognirm