Encounter हापुड़ में यूपी एसटीएफ का बड़ा ऑपरेशन: बिहार का कुख्यात गैंगस्टर डब्लू यादव मुठभेड़ में ढेर, हथियार बरामद
हापुड़: Encounter उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के सिंभावली थाना क्षेत्र में 27-28 जुलाई 2025 की रात यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट, बिहार पुलिस और हापुड़ पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन Encounter में बिहार के कुख्यात गैंगस्टर डब्लू यादव उर्फ सूरज यादव को मुठभेड़ में मार गिराया गया। डब्लू यादव बिहार के बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र का निवासी था और उस पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित था। मुठभेड़ के दौरान उसके सीने में गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार, कारतूस और अन्य सामान बरामद किए गए हैं, जिनमें एक कार्बाइन, एक पिस्टल और एक तमंचा शामिल है। डब्लू यादव बेगूसराय में A-121 गैंग का सरगना था और उसके खिलाफ हत्या, लूट, डकैती, हत्या का प्रयास और रंगदारी सहित कुल 24 संगीन मामले दर्ज थे। डब्लू यादव हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) के प्रखंड अध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता विकास कुमार उर्फ राकेश कदम के अपहरण और हत्या का मुख्य आरोपी था।

यह घटना 24 मई 2025 को बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में हुई थी, जहां डब्लू ने अपने गैंग के साथ मिलकर विकास कुमार का अपहरण किया और दियारा क्षेत्र में उनकी हत्या कर शव को बालू में दबा दिया था। इस मामले में साहेबपुर कमाल थाने में केस नंबर 149/25 (धारा 104(1)/3(5) BNS, परवर्ती धारा 103(1)/238 BNS) दर्ज है। इसके अलावा, 2017 में डब्लू ने गवाही देने के कारण महेंद्र यादव की गोली मारकर हत्या की थी, जिसके लिए साहेबपुर कमाल थाने में केस नंबर 63/17 (धारा 302/34/120(b) IPC और 27 Arms Act) दर्ज है।

यूपी एसटीएफ के एसएसपी सुशील घुले ने बताया, “27-28 जुलाई 2025 की रात को सिंभावली थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर नोएडा एसटीएफ, बिहार पुलिस और हापुड़ पुलिस की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन चलाया। Encounter मुठभेड़ के दौरान डब्लू यादव ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस की गोली से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मृत्यु हो गई। उसके कब्जे से कार्बाइन, पिस्टल, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। यह ऑपरेशन बिहार और यूपी पुलिस की समन्वित कार्रवाई का परिणाम है, जिसने एक खूंखार अपराधी को ढेर करने में सफलता हासिल की।
Table of Contents

