Gujrat के अमरेली जिले में एक तेंदुए के हमले में सात साल कीएक बच्ची की मौत हो गयी। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।अधिकारियों के मुताबिक तेंदुए को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरे लगाए गए हैं।राजुला के रेंज वन अधिकारी जी.एल. वाघेला ने बताया कि तेंदुए ने लड़की पर उस समय हमलाकिया जब वह रविवार शाम को चित्रासर गांव में अपने माता-पिता के साथ कपास के खेत में थी।अधिकारी ने बताया कि लड़की की गर्दन पर गंभीर चोटें आईं और जिले के जाफराबाद स्थित एकअस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई।

Gujrat
उन्होंने बताया कि वन विभाग ने आठ टीमें गठित की हैं और तेंदुए को पकड़ने के लिए आसपास केइलाकों में पिंजरे लगा दिए गए हैं।राजुला के विधायक हीरा सोलंकी ने कहा कि उन्होंने वन अधिकारियों को लड़की पर हमला करने वालेतेंदुए को पकड़ने के लिए तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
http://Jammu Kashmir में भीषण ठंड, श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरा
youTube:-@udhyognirman
Facebook:-@udhyognirma