Greater Noida West: 13वीं मंजिल से कूदे मां-बेटे की दर्दनाक मौत, बेटे की मानसिक बीमारी से परेशान थी मां

Greater Noida West

Greater Noida West: 13वीं मंजिल से कूदे मां-बेटे की दर्दनाक मौत, बेटे की मानसिक बीमारी से परेशान थी मां

Greater Noida West, 13 सितंबर 2025: Greater Noida Wes के ऐस सिटी सोसाइटी में आज सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को सन्नाटे में डुबो दिया। 13वीं मंजिल से कूदकर एक मां और उसके 11 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, बेटा मानसिक रूप से विक्षिप्त था और पिछले 10 वर्षों से इसका इलाज चल रहा था, जिसकी वजह से मां लंबे समय से मानसिक तनाव में थी।

Greater Noida West
Greater Noida West

डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि Greater Noida West की बिसरख थाना क्षेत्र के अंतर्गत ऐस सिटी सोसाइटी Greater Noida West में रहने वाली साक्षी चावला (37 वर्ष), पत्नी दर्पण चावला, और उनके पुत्र दक्ष चावला (11 वर्ष) ने आज सुबह करीब 10 बजे 13वें फ्लोर से कूदकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव मौके पर ही गिरे पाए गए, जहां मौत की पुष्टि हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस ने घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें साक्षी ने अपने पति दर्पण के लिए “सॉरी” लिखा और कहा, “हम इस दुनिया को छोड़कर जा रहे हैं। हमारी मौत का जिम्मेदार किसी को न माना जाए।” प्रारंभिक जांच में पता चला कि दक्ष लंबे समय से न्यूरोलॉजिकल समस्या से जूझ रहा था, जिसका इलाज चल रहा था। मां साक्षी इस बीमारी से बेहद परेशान रहती थीं।

बताया जा रहा है कि घटना के समय दर्पण चावला, जो गुरुग्राम में चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं, घर पर ही थे। सुबह करीब 9 बजे वे उठे और अपनी पत्नी से बेटे को दवा देने को कहा, फिर कमरे में चले गए। इसी बीच दक्ष बालकनी की ओर दौड़े, जहां उन्होंने कूदने का प्रयास किया। बेटे को बचाने के लिए साक्षी दौड़कर पहुंचीं, लेकिन दोनों ही संतुलन खो बैठे और 13वीं मंजिल से गिर पड़े। दर्पण को घटना की भनक तब लगी जब बाहर चीखें सुनाई दीं।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक निष्कर्षों से पता चलता है कि परिवार लंबे समय से मानसिक तनाव का शिकार था। पड़ोसियों का कहना है कि साक्षी अक्सर बेटे की हालत को लेकर चिंतित नजर आती थीं। इस घटना ने सोसाइटी के निवासियों को गहरा सदमा पहुंचाया है। पुलिस ने परिजनों को सांत्वना दी और जांच पूरी होने तक कोई भी संदिग्ध पहलू नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।

Related posts

Leave a Comment