Greater Noida West सड़कों के किनारे अवैध ठेली-पटरी पर प्राधिकरण की सख्त कार्रवाई, 12 जब्त
ग्रेटर नोएडा, 6 अक्टूबर 2025: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सड़कों के किनारे अवैध रूप से लगने वाली ठेली-पटरी, खोखा और अस्थायी दुकानों के खिलाफ सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण के ओएसडी मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि अर्बन सर्विसेज विभाग की टीम ने चार मूर्ति चौक से एक मूर्ति चौक तक अभियान चलाकर 12 अवैध ठेली-पटरी जब्त कीं।

यह कार्रवाई वरिष्ठ प्रबंधक सन्नी यादव के नेतृत्व में हुई, जिसमें मैनेजर शुभांगी तिवारी, सहायक मैनेजर नरेश गुप्ता और विभाग की पूरी टीम शामिल रही।प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य सड़कों पर यातायात व्यवस्था को सुचारू करना है।

ओएसडी ने बताया कि अवैध ठेली-पटरी और झुग्गियों के कारण यातायात बाधित होता है, जिसे रोकने के लिए यह कार्रवाई की गई। प्राधिकरण ने चेतावनी दी है कि सड़कों पर यातायात को बाधित करने वालों के खिलाफ ऐसी कार्रवाइयां भविष्य में भी जारी रहेंगी।
ये भी पढ़ें…….Ravan Dahan , Ravan Dahan
UPITS 2025: उत्तर प्रदेश का वैश्विक व्यापार मंच, रिकॉर्ड सफलता के साथ समापन
Driving My Dream “ड्राइविंग माय ड्रीम” के तहत बेटियों को आत्मनिर्भरता का नया मार्ग
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

