Greater Noidaदो दिन पुरानी सड़क हाथों से उखड़ रही, ग्रामीणों का वायरल वीडियो, घटिया निर्माण पर भड़का आक्रोश

Greater Noida

Greater Noidaदो दिन पुरानी सड़क हाथों से उखड़ रही, ग्रामीणों का वायरल वीडियो, घटिया निर्माण पर भड़का आक्रोश

 

Greater Noida, 5 नवंबर 2025 (स्पेशल रिपोर्ट): उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में दादरी तहसील के अंतर्गत सड़क निर्माण का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। योगी सरकार के निर्देश पर ग्रामीण इलाकों की कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए बनाई गई महावड़-बंबावड़-दुजाना मार्ग की सड़क मात्र दो दिन में ही टूटने लगी है। ग्रामीणों ने खुद हाथों से सड़क की परतें उखाड़कर इसका वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Greater Noida
Greater Noida

यह सड़क जीटी रोड को कई ग्रामीण इलाकों से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण कड़ी है, जिसकी लंबाई करीब 500 मीटर बताई जा रही है। महावड़ गांव के निवासी राजीव विकल ने बताया, “यह सड़क दो दिन पहले ही बनाई गई थी, लेकिन इसमें सही क्वालिटी की सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया गया। लाखों रुपये की लागत से बनी यह सड़क इतनी कमजोर है कि हाथों से आसानी से उखड़ जा रही है।” वीडियो में साफ दिख रहा है कि सड़क की ऊपरी परतें बिना किसी जोर के ही निकल रही हैं, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है।

 

घटिया सामग्री का आरोप, तारकोल तक नहीं डाला गया

स्थानीय निवासी सुनील ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कहा, “यह सड़क महावड़, बंबावड़ और दुजाना जैसे कई गांवों को जोड़ती है। निर्माण तो चल रहा है, लेकिन इसमें घटिया सामग्री का खुला इस्तेमाल हो रहा है। तारकोल की एक परत भी नहीं डाली गई, जिसकी वजह से सड़क लगातार उखड़ रही है।

” ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार और संबंधित अधिकारी मानकों की अनदेखी कर भ्रष्टाचार कर रहे हैं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है।

ये भी पढ़ें……. 

   नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी NIU के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग कार्यक्रम को मिला एनबीए मान्यता

   गरीब परिवारों की पुत्रियों की शादी के लिए “शादी अनुदान योजना”

   हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

 

Related posts

Leave a Comment