Greater Noida में इधर-उधर कूड़ा फेंकने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Greater Noida

Greater Noida में इधर-उधर कूड़ा फेंकने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Greater Noida, 22 जुलाई 2025: Greater Noida प्राधिकरण ने शहर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए कड़ा रुख अपनाया है। औद्योगिक सेक्टर ईकोटेक 12 में सड़क किनारे कूड़ा फेंकने की शिकायत मिलने पर ओएसडी गुंजा सिंह ने मौके का जायजा लिया।

Greater Noida
निरिक्षण करती OSD गूंजा सिंह

उन्होंने तत्काल जेसीबी, डंपर और मजदूरों को लगाकर कूड़ा हटाने के निर्देश दिए। ओएसडी ने सख्त हिदायत दी कि भविष्य में यदि कोई वाहन इस क्षेत्र में कूड़ा फेंकता पाया गया, तो उसे तुरंत जब्त किया जाए और कूड़ा फेंकने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जाए।

Greater Noida
निरिक्षण करती OSD गूंजा सिंह

साथ ही, इस स्थल पर कूड़ा डालने से रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने के भी निर्देश दिए गए। Greater Noida प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देशों का हवाला देते हुए ओएसडी ने कहा कि Greater Noida में निर्धारित स्थानों के अलावा कहीं भी कूड़ा फेंकने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

Greater Noida
निरिक्षण करती OSD गूंजा सिंह

लापरवाही बरतने वाले विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक आरके भारती, वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक नरोत्तम सिंह, प्रबंधक मनोज चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

Leave a Comment