Greater Noida: कासना बाजार से ईकोटेक-6 रोटरी तक की सड़क जल्द होगी दुरुस्त

Greater Noida

Greater Noida: कासना बाजार से ईकोटेक-6 रोटरी तक की सड़क जल्द होगी दुरुस्त

Greater Noida ग्रेटर नोएडा, 09 अक्टूबर 2025: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने कासना बाजार से ईकोटेक-6 रोटरी तक की सड़क को दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया है। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर इस सड़क की रिसर्फेसिंग मिलिंग पद्धति से की जा रही है। यह ग्रेटर नोएडा में दूसरी बार है जब इस तकनीक का उपयोग सड़क निर्माण में किया जा रहा है।
Greater Noida
Greater Noida
इससे पहले गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय की सड़क को इसी पद्धति से बनाया गया था।मिलिंग पद्धति में सड़क की पुरानी परत को हटाकर उसे रीसाइकिल किया जाता है और पुनः उपयोग में लाया जाता है। इस तकनीक से समय और लागत की बचत होती है, साथ ही पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है।
Greater Noida
Greater Noida
छह लेन वाली इस सड़क की लंबाई दोनों ओर लगभग डेढ़-डेढ़ किलोमीटर है। सड़क की रिसर्फेसिंग का कार्य लगभग एक माह में पूरा होने की उम्मीद है, जिस पर करीब 2.95 करोड़ रुपये की लागत आएगी।प्राधिकरण के परियोजना विभाग के वर्क सर्कल-7 के वरिष्ठ प्रबंधक नरोत्तम सिंह और प्रबंधक अभिषेक पाल ने गुरुवार को निर्माण स्थल का निरीक्षण किया और कार्य की गुणवत्ता पर नजर रखने के निर्देश दिए।
Greater Noida
Greater Noida
प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने वर्क सर्कल-7 को निर्देश दिया है कि सड़क का कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए।सड़क की खराब स्थिति के कारण क्षेत्रवासियों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी। रिसर्फेसिंग के बाद इस मार्ग पर आवाजाही सुगम हो जाएगी, जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें…….

   हैबतपुर डूब क्षेत्र Floodplain में चला ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बुल्डोजर, 10,000 वर्ग मीटर जमीन अतिक्रमण मुक्त।

   गत्ता कंपनी में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

      हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment