Greater Noida नकली सोने के आभूषण बेचने वाला फर्जी सुनार गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

Greater Noida

Greater Noida नकली सोने के आभूषण बेचने वाला फर्जी सुनार गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

Greater Noida की सूरजपुर थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने एक बड़े अभियान में नकली सोने के आभूषण बेचकर लोगों को ठगने वाले फर्जी सुनार पंकज कपूर को गाजियाबाद के इंदिरापुरम से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 61 कड़े और कंगन, 71 अंगूठी, 25 गले की चेन, 26 मंगलसूत्र और हार सहित भारी मात्रा में नकली आभूषण बरामद किए हैं। इसके अलावा 50,500 रुपये नकद और एक इलेक्ट्रॉनिक टैग प्रिंटर मशीन भी जब्त की गई है। बरामद नकली आभूषणों की कीमत लाखों रुपये आंकी गई है।

Greater Noida
Greater Noida- सोने चांदी के नकली आभूषण

देवी ज्वैलर्स’ के नाम पर ठगी का जाल
पुलिस के अनुसार, पंकज कपूर ने Greatet Noida ग्रेटर नोएडा के पैरामाउंट गोल्फ फोरेस्ट में ‘देवी ज्वैलर्स’ नाम से दुकान खोलकर भोले-भाले ग्राहकों को सस्ते दामों में शुद्ध सोने के गहनों का लालच देकर नकली आभूषण बेचे। वह नकली गहनों पर झूठी शुद्धता की मुहर लगाकर ठगी करता था।

Greater noida
Greater Noida- शक्ति मोहन अवस्थी डीसीपी सेंट्रल

मार्च 2025 में उसने एक ग्राहक की 28 ग्राम सोने की चेन गिरवी रखकर वापस करने से इनकार कर दिया। अप्रैल में एक अन्य व्यक्ति को 15 लाख रुपये में नकली सोने के बिस्कुट और हार बेचे। धोखाधड़ी का सिलसिला जारी रखने के लिए उसने पहली दुकान बंद कर सैक्टर-142 थाना क्षेत्र में उसी नाम से दूसरी दुकान खोली।

 

आरोपी पर कई मामले दर्ज, गैंगस्टर एक्ट भी शामिल
जांच में खुलासा हुआ कि पंकज कपूर न तो स्वर्णकार है और न ही उसके पास वैध लाइसेंस या जीएसटी पंजीकरण है। वह वर्षों से इस तरह की ठगी कर रहा था। उसके खिलाफ सूरजपुर और सैक्टर-142 थानों में धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। साथ ही, गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने में गैंगस्टर एक्ट सहित सात अन्य मामले भी दर्ज हैं। पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल नोएडा) शक्ति मोहन अवस्थी ने इस गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को 25,000 रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है।

 

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे आभूषण खरीदते समय सावधानी बरतें और केवल पंजीकृत व विश्वसनीय दुकानों से ही खरीदारी करें। मामले की जांच जारी है, और अन्य संभावित ठगी के मामलों का भी पता लगाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें…….

UPITS गोरखपुर की कौशल्या देवी की किस्मत चमकी, पीएम मोदी ने सुनी उनकी सफलता की कहानी

https://udhyognirman.com/upits-pm-modi-listened-to-the-story-of-kaushalya-devi/

 

हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment