Greater Noida के चार गांवों में सीवर समस्या का स्थायी समाधान, मेन सीवर लाइन से जोड़ने का कार्य शुरू

Greater Noida

Greater Noida के चार गांवों में सीवर समस्या का स्थायी समाधान, मेन सीवर लाइन से जोड़ने का कार्य शुरू

Greater Noida, 25 जुलाई 2025: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सैनी, सुनपुरा, वैदपुरा और सादुल्लापुर गांवों में सीवर की समस्या को स्थायी रूप से हल करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इन गांवों को 130 मीटर रोड पर स्थित मेन सीवर लाइन से जोड़ने का कार्य शुरू हो गया है।

Greater Noida
गांवों में सीवर लाइन का कार्य शुरू

परियोजना को दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके बाद इन गांवों में सीवर ओवरफ्लो की समस्या खत्म हो जाएगी। Greater Noida प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर शुरू की गई इस परियोजना को वर्क सर्किल-दो के तहत अंजाम दिया जा रहा है।

Greater Noida
सीवर निर्माण कार्य

वरिष्ठ प्रबंधक नरोत्तम सिंह ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद पिछले माह से निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इस परियोजना पर लगभग 5.37 करोड़ रुपये की लागत आएगी। कार्य पूरा होने के बाद गांवों में सीवर की समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा, जिससे गंदे पानी के रास्तों पर जमा होने की परेशानी खत्म होगी।

Greater Noida
प्रेरणा सिंह एसीईओ प्राधिकरण

एसीईओ का बयान:
एसीईओ प्रेरणा सिंह ने कहा, “सैनी, सुनपुरा, वैदपुरा और सादुल्लापुर की आंतरिक सीवर लाइन को मुख्य सीवर लाइन से जोड़ने से गांववासियों को बड़ी राहत मिलेगी। परियोजना के पूर्ण होने पर सीवर ओवरफ्लो की समस्या खत्म होगी, जिससे रास्तों पर गंदा पानी जमा होने की परेशानी दूर होगी और गांवों का वातावरण स्वच्छ व स्वास्थ्यवर्धक बनेगा।”

Related posts

Leave a Comment