Greater Noida प्राधिकरण ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

Greater Noida प्राधिकरण ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

 

Greater Noida, 2 अक्टूबर 2025: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। प्राधिकरण सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में प्राधिकरण के कर्मचारियों ने दोनों महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने कहा कि 2 अक्टूबर का दिन केवल जन्मदिन मनाने का नहीं, बल्कि इन दोनों महान हस्तियों के जीवन मूल्यों और आदर्शों को आत्मसात करने का अवसर है।

Greater Noida
Greater Noida

एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी के आदर्श देश और मानवता की सेवा के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने Greater Noidaको सुंदर शहर बनाने में योगदान देने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों के प्रति आभार जताया। साथ ही, हाल ही में आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो की सफलता के लिए प्राधिकरण स्टाफ, स्थानीय नागरिकों और अन्य विभागों की सराहना की।

Greater Noida
Greater Noida

ओएसडी अभिषेक पाठक ने कहा कि इन दोनों महान हस्तियों ने हमारे लिए एक मार्ग प्रशस्त किया है, जिसका अनुसरण हमें करना है। ओएसडी मुकेश कुमार सिंह ने गांधी जी और शास्त्री जी के जीवन को प्रेरणा स्रोत बताया। प्रमुख महाप्रबंधक संदीप चंद्रा ने कहा कि जब विश्व में हिंसा का बोलबाला था, तब महात्मा गांधी ने अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजादी दिलाई और पूरी मानवता को अहिंसा का पाठ पढ़ाया।

उन्होंने शास्त्री जी की सादगी और ईमानदारी के उदाहरण भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन ओएसडी अर्चना द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

  ये भी पढ़ें…….

UPITS 2025: उत्तर प्रदेश का वैश्विक व्यापार मंच, रिकॉर्ड सफलता के साथ समापन

GNIOT इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में अंतर्राष्ट्रीय इमर्शन कार्यक्रम का भव्य समापन

हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment