Greater noida 24 घण्टे बाद भी विधुत आपूर्ति फेल जनता में त्राहिमाम

विधुत आपूर्ति फेल

Greater noida रबूपुरा शुक्रवार शाम आये तेज तूफान के कारण क्षेत्र में विधुत आपूर्ति ठप हो गई। दूसरे दिन तक भी आपूर्ति बहाल नहीं होने के चलते जनता में त्राहिमाम मचा है तो वहीं विभागीय अधिकारियों की उदासीनता की भी पोल खुल गई।

हालांकि विभाग आपूर्ति को जल्द सुचारू करने का दावा कर रहा है। लोगों के मुताबिक शुक्रवार शाम के समय आई आंधी के बाद से क्षेत्र में बिजली गायब हो गई। जिसके कारण रबूपुरा व भट्टा स्थित उपकेंद्र से आपूर्ति होने वाले पारसौल, आछेपुर, मुतैना, चांदपुर, पचोकरा, नगला, उटरावली, महमदपुर, तीर्थली, बीरमपुर, आकलपुर, म्याना, रौनीजा, खेड़ा, भाईपुर, फलैदा समेत दर्जनों गांव में अंधेरा पसर गया। अगले दिन सुबह तक भी बिजली नहीं आने के बाद लोग अधिकारी व कर्मचारियों के फोन खटखटाते रहे लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका।

जिसके चलते लोगों में आक्रोश व्याप्त होने लगा तथा विभिन्न किसान संगठन जनता से संपर्क कर धरना प्रदर्शन की तैयारी करने लगे। लोगों का आरोप है कि विभागीय अधिकारी जनता की समस्याओं को दरकिनार कर आराम से बैठे रहते हैं। एक सोशल मीडिया ग्रुप में अधिशासी अभियंता पर लोगों ने अपनी भड़ास निकालनी शुरू कर दी और आरोप लगाया कि अपनी कुर्सी के मद में चूर एक्सईएन किसी का तक फोन रिसीव नहीं करते।

वहीं शनिवार दोपहर बाद फिर तेज हवा के आई बारिश के कारण कई जगह पुनः विधुत लाइनों के क्षतिग्रस्त होने का मामला सामने आया है जिसके चलते अभी भी आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद नजर नहीं आ रही। उधर विभागीय अधिकारियों का दावा है कि तूफान से बहुत अधिक संख्या में विधुत लाइन को नुकसान हुआ है।

सभी उपकेंद्र के कर्मचारी प्रयासरत हैं और जल्द ही विधुत आपूर्ति बहाल की जाएगी।

X (twitter) @UNNEWS_24X7

youTube:-@UNNEWS

Facebook:-@UNNEWS

Instagram @UNNEWS

Note :नोएडा-ग्रेटर नोएडा और दुनिया भर की ताजा खबरों के लिए UN NEWS से जुड़ें

Related posts

Leave a Comment