Greater noida दो मंजिला निर्माणाधीन मकान की दीवार दूसरे मकान की छत पर गिरी हादसे में मकान हुआ क्षतिग्रस्त

तेज आंधी के कारण हादसा 

Greater noida रबूपुरा एरिया के गांव दुबली में शुक्रवार को आई तेज आंधी के कारण एक दो मंजिला निर्माणाधीन मकान की दीवार बराबर के मकान की छत के ऊपर गिर गई।

जिसके कारण दूसरा मकान क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना पाकर मौके पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने हादसे में हुए नुकसान के आकलन के लिए मौके का निरीक्षण किया है।जानकारी के मुताबिक, गांव दुबली में विधवा महिला शुखवीरी देवी अपने परिवार के साथ रहती है। उनके पति की काफी समय पहले मौत हो चुकी हैं। उनके पड़ोसी विजय कुमार के मकान की दूसरी मंजिल का निर्माण कार्य चल रहा है। इस निर्माणाधीन मकान की दूसरे मंजिल की करीब 9 फीट ऊंची दीवार हो चुकी थी।

जिसके बाद यहां पर लेंटर डालने की तैयारी चल रही थी। शुक्रवार शाम को अचानक आए तेज तूफान के कारण विजय के मकान की निर्माणाधीन दीवार अचानक भरभराकर महिला सुखवीरी के मकान की छत पर आ गिरी। जिसके कारण महिला का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही

कि हादसे के समय महिला सहित उनके परिवार के लोग घर में मौजूद नहीं थे। अन्यथा यहां बड़ा हादसा हो सकता था।

X (twitter) @UNNEWS_24X7

youTube:-@UNNEWS

Facebook:-@UNNEWS

Instagram @UNNEWS

Note :नोएडा-ग्रेटर नोएडा और दुनिया भर की ताजा खबरों के लिए UN NEWS से जुड़ें

Related posts

Leave a Comment