Greater noida पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के घर पर हमले की कोशिश के मामले में वकील एपी सिंह का फिर बयान

वकील एपी सिंह ने नया खुलासा

 

Greater noida सीमा हैदर के घर पर हमले की कोशिश के मामले में उनके वकील एपी सिंह ने नया खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि यह एक सोची-समझी साजिश है। आरोपी युवक ने गिरफ्तारी के बाद काले जादू की बात कही।

एपी सिंह ने आरोप लगाया कि सीमा को मारने की साजिश पाकिस्तान में रची गई हो सकती है।वकील ने बताया कि सीमा हैदर एक कट्टर हिंदू और सनातनी विचारधारा की महिला हैं। उन्होंने केंद्र सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस पर भरोसा जताया है। साथ ही उम्मीद की है कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि सीमा के घर पहुंचने वाले व्यक्ति ने जिस तरह से काला जादू बताया है, वह पुलिस को भ्रमित कर रहा है। उसे किसी के द्वारा यहां पर भेजा गया , हो सकता है यह साजिश पाकिस्तान में रची गई हो या भारत में ही रहने वाले लोग जो सीमा और सचिन को पसंद नहीं करते हैं उनके द्वारा इसे सुपारी देकर यहां भेजा गया हो।

Greater noida पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के घर पर हमले की कोशिश के मामले में वकील एपी सिंह का फिर बयान
Greater noida पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के घर पर हमले की कोशिश के मामले में वकील एपी सिंह का फिर बयान

एपी सिंह ने मीडिया से भी अपील की है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया को सोशल भेड़िया नहीं बनना चाहिए। मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की छानबीन कर रही है।

X (twitter) @UNNEWS_24X7

youTube:-@UNNEWS

Facebook:-@UNNEWS

Instagram @UNNEWS

Note :नोएडा-ग्रेटर नोएडा और दुनिया भर की ताजा खबरों के लिए UN NEWS से जुड़ें

Related posts

Leave a Comment