मानव अधिकार मिशन
Greater noida मानव अधिकार मिशन की गौतमबुद्ध नगर इकाई का गठन एनटीपीसी टी गेट पर आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. महेंद्र शर्मा ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसका मुख्य उद्देश्य गरीब और असहाय लोगों की सहायता करना है।
संगठन के मुख्य संरक्षक जस्टिस के. जी. बालकृष्णन हैं।नई इकाई में श्री एच. एस. सिसौदिया को जिलाध्यक्ष, धर्मेंद्र पहलवान को उपाध्यक्ष, तथा शैतान सिंह, विवेक सिसोदिया, रूपेंद्र तोमर और प्रवेश राणा को सचिव नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय विधिक सचिव एड. के. पी. सिंह और गाजियाबाद जिलाध्यक्ष एड. नेपाल सिसोदिया भी मौजूद रहे
मानव अधिकार मिशन इस गठन के माध्यम से जिले में सामाजिक न्याय और मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों के लिए कार्य करने को प्रतिबद्ध है।
X (twitter) @UNNEWS_24X7
youTube:-@UNNEWS
Facebook:-@UNNEWS
Instagram @UNNEWS