भारतीय जनता पार्टी
Greater noida में आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मण्डल कार्यालय का उद्घाटन क्षेत्रीय सांसद डॉ. महेश शर्मा के कर कमलों से सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में एमएलसी श्रीचंद शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, क्षेत्रीय मंत्री आशीष वत्स, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय भाटी, दीपक नागर, पूर्व मण्डल अध्यक्ष सतीश गुलिया, विजय रावल, महेश शर्मा, बिलासपुर चेयरमैन संजय चेची, जिला पंचायत सदस्य देवा भाटी, सुनील भाटी, सांसद प्रतिनिधि बलराज भाटी, रोहित शर्मा, जिला सोशल मीडिया संयोजक वरुण धीमान, मण्डल आईटी संयोजक राघवेंद्र त्रिपाठी, मुकेश दीक्षित, मण्डल महामंत्री संजय चौहान, राजेश शर्मा, योगेश सिंह, जिला युवा मोर्चा महामंत्री चेतन वशिष्ठ, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सुनील पंडित, भरत परमार, पुनीत दीक्षित, गजेंद्र भाटी, सतीश छोंकर सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष अर्पित तिवारी ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कार्य करने तथा भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। क्षेत्रीय सांसद डॉ. महेश शर्मा और जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पार्टी को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
यह उद्घाटन समारोह न केवल संगठनात्मक एकता का प्रतीक रहा, बल्कि Greater noida में भाजपा के जनाधार को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी साबित हुआ।
X (twitter) @UNNEWS_24X7
youTube:-@UNNEWS
Facebook:-@UNNEWS
Instagram @UNNEWS