Greater noida के बॉक्सन हॉस्पिटल में डॉक्टरों की गंभीर लापरवाही महिला के पेट में छोड़ा सर्जिकल कपड़ा

डॉक्टरों की लापरवाही महिला के पेट में छोड़ा सर्जिकल कपड़ा

 

Greater noida के बॉक्सन हॉस्पिटल में डॉक्टरों की लापरवाही का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 14 नवंबर 2023 को डिलीवरी के लिए भर्ती एक महिला के ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने उसके पेट में सर्जिकल कपड़े का बड़ा टुकड़ा छोड़ दिया।

इस गंभीर चूक के कारण महिला को असहनीय दर्द और स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा।मामले का खुलासा तब हुआ, जब पीड़िता को लगातार परेशानी के चलते एक अन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां दोबारा ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने महिला के पेट से सर्जिकल कपड़ा निकाला। इस घटना से आहत पीड़ित महिला के पति ने बॉक्सन हॉस्पिटल के खिलाफ मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) के पास शिकायत दर्ज की।सीएमओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह घटना चिकित्सा क्षेत्र में लापरवाही का एक और चिंताजनक उदाहरण है, जिसने अस्पतालों की जवाबदेही पर सवाल खड़े किए हैं।
पीड़ित परिवार ने मांग की है कि दोषी डॉक्टरों और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न दोहराई जाएं।

स्थानीय लोग भी इस घटना से नाराज हैं और अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की मांग कर रहे हैं।

X (twitter) @UNNEWS_24X7

youTube:-@UNNEWS

Facebook:-@UNNEWS

Instagram @UNNEWS

Note :नोएडा-ग्रेटर नोएडा और दुनिया भर की ताजा खबरों के लिए UN NEWS से जुड़ें

Related posts

Leave a Comment