Greater noida अलमारी का ताला तोड़कर नगदी व गहने चोरी

घर में घुसकर लाखों के गहने व नकदी चोरी

 

Greater noida रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत परिवार घर मे सोता रहा और चोरों ने घर में घुसकर लाखों के गहने व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह होने पर चोरी होने का पता चला। पीड़ित की शिकायत पर zxzपुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अनुसार गांव नगला शाहपुर निवासी अजय सिंह ने शिकायत दी है

कि वह और उसके चाचा सुभाष सिंह एक घर में संयुक्त रूप से रहते हैं। गुरुवार की रात को उसके घर में चोर घुस आए। इस दौरान चोरों ने घर में रखी चार लाख की नगदी, गले के सेट, सोने की चेन, अंगूठी, पाजेब, तगड़ी आदि चोरी कर ले लिये। वही चोरों ने पड़ोस के दूसरे गांव मूढ़रह में दूसरी घटना को अंजाम देते हुए विजयपाल सिंह के मकान में सेंध लगाई और वहां से भी अलमारी का ताला तोड़कर करीब 6 लाख रुपये के गहने व 50 हजार की नकदी चोरी कर ली।

पीड़ित ने बताया कि घर में तेज आवाज में कूलर चल रहा था। जिसके चलते उन्हें चोरों की जानकारी नहीं हुई। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

X (twitter) @UNNEWS_24X7

youTube:-@UNNEWS

Facebook:-@UNNEWS

Instagram @UNNEWS

Note :नोएडा-ग्रेटर नोएडा और दुनिया भर की ताजा खबरों के लिए UN NEWS से जुड़ें

Related posts

Leave a Comment