राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात
Greater noida की इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन की वाइस प्रेसिडेंट डा. खुशबू सिंह ने पुर्तगाल में भारतीय दूतावास में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। यह मुलाकात भारत और पुर्तगाल के बीच 50 वर्षों के राजनयिक संबंधों के जश्न के अवसर पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान हुई, जिसमें डा. खुशबू को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था।
डा. खुशबू सिंह Greater noida में ‘आर्या फैशन’ नाम से एक इकाई संचालित करती हैं और उद्यमिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुकी हैं। उन्होंने इस मुलाकात को एक अत्यंत मूल्यवान अनुभव बताया। डा. खुशबू ने कहा, “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिलना और इस ऐतिहासिक अवसर का हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व की बात है। यह अनुभव मुझे और मेरे कार्य को नई दिशा देगा।
इस कार्यक्रम में भारत-पुर्तगाल के बीच सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा हुई। डा. खुशबू सिंह की इस उपलब्धि ने Greater noida के उद्यमी समुदाय का मान बढ़ाया है।