NIIMS मेडिकल कॉलेज में ‘जीनोम 2025’ का भव्य शुभारंभ: संस्कृति, रचनात्मकता और नवाचार का उत्सव
ग्रेटर नोएडा, 30 अक्टूबर 2025: नोएडा इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (NIIMS) मेडिकल कॉलेज में वार्षिक फेस्ट ‘जीनोम 2025’ का उद्घाटन धूमधाम से हुआ। चार दिवसीय यह आयोजन मेडिकल छात्रों की रचनात्मकता, संस्कृति और नवोन्मेष को समर्पित है, जिसमें सैकड़ों प्रतिभागी अपनी कला और विचारों का प्रदर्शन कर रहे हैं।कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना, सरस्वती वंदना और जीनोम के अनावरण से हुई।

‘यूटोपिया’ इवेंट ने फुटबॉल ग्राउंड को संगीत व ऊर्जा से जीवंत बना दिया। NIIMS के चेयरमैन डॉ. देवेश कुमार सिंह ने कहा, “यह फेस्ट नवाचार और सेवा की भावना का प्रतीक है।” कुलपति प्रो. (डॉ.) उमा भारद्वाज ने इसे बुद्धिमत्ता व मानवीय जुड़ाव का उत्सव बताया।

मेडिकल डायरेक्टर डॉ. एस. एन. गुप्ता और डीन डॉ. अशुतोष नीरंजन ने छात्रों की ऊर्जा व टीमवर्क की सराहना की।50+ इवेंट्स में नृत्य, गायन, फैशन शो के अलावा ‘रंग-ए-जहां’, ‘वेस्ट टू वंडर’, ‘पिच एन आइडिया’ जैसे मुकाबले शामिल हैं।

1000+ प्रतिभागियों वाला यह फेस्ट NIIMS की सक्रिय कैंपस संस्कृति को दर्शाता है। समापन पर ‘रिदमेनिया’ और ‘सिलुएट्स इन मोशन’ ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।
ये भी पढ़ें…….
नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी NIU के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग कार्यक्रम को मिला एनबीए मान्यता
गरीब परिवारों की पुत्रियों की शादी के लिए “शादी अनुदान योजना”
हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..
You Tube : रामपुर में आजम खान का बड़ा दांव! अखिलेश यादव को हेलीपैड पर रिसीव कर ‘एक ही गाड़ी’ में लाए आवास-
Whatsapp : रामपुर में आजम खान का बड़ा दाव।
Facebook : UPITS-2025 से UP बनेगा ग्लोबल ट्रैडिंग हब CM योगी ने कसी कमर
X/TWITTER : एनटीपीसी दादरी में शुरू हुआ सतर्कता जागरूकता सप्ताह, भ्रष्टाचार मुक्त कार्य संस्कृति पर जोर।

