ग्रेटर नोएडा में RSS के शताब्दी वर्ष का भव्य आयोजन: 8000 स्वयंसेवकों ने 94 स्थानों पर मनाया विजय दशमी

RSS

ग्रेटर नोएडा में RSS के शताब्दी वर्ष का भव्य आयोजन: 8000 स्वयंसेवकों ने 94 स्थानों पर मनाया विजय दशमी

 

गौतमबुद्ध नगर, 5 अक्टूबर 2025: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट में 28 सितंबर से 5 अक्टूबर तक 94 स्थानों पर भव्य पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें 8000 से अधिक स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में भाग लेकर विजय दशमी और संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने का उत्सव मनाया।स्वयंसेवकों ने गीतों की धुन पर कदमताल करते हुए एकता, अनुशासन और राष्ट्र सेवा का संदेश दिया।

RSS
RSS

इस दौरान पंच परिवर्तन (कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्व का जागरण और नागरिक कर्तव्य) के विचार को समाज तक पहुँचाया गया। कार्यक्रमों में 6000 से अधिक स्थानीय नागरिकों और मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संघ के कार्यों की सराहना की।कार्यक्रम में सह प्रांत प्रचार प्रमुख श्री आनंद जी ने संघ की 100 वर्षों की यात्रा और राष्ट्र निर्माण में इसके योगदान पर प्रकाश डाला। अखिल भारतीय अधिकारी श्री रूपेश जी ने पंच परिवर्तन के माध्यम से देश और विश्व को बेहतर दिशा देने की संभावनाओं पर जोर दिया।

RSS
RSS

क्षेत्रीय सह प्रचार प्रमुख श्री तपन जी ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के चरित्र के माध्यम से बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया। प्रांत के सह बौद्धिक प्रमुख श्री सुनील जी ने संघ की कठिन परिस्थितियों में राष्ट्र सेवा की यात्रा को साझा किया, जबकि शारीरिक प्रमुख श्री राजेश जी ने संचलन के जरिए स्वयंसेवकों में एकजुटता की भावना पर बल दिया।इस अवसर पर जिला प्रचारक श्री नेमपाल जी, विभाग प्रचारक श्री चिरंजीव जी और विभाग प्रचार प्रमुख श्री मुकेश जी की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और गरिमामय बनाया।

RSS
RSS

संघ अपने शताब्दी वर्ष में पंच संकल्पों—कार्य विस्तार, सज्जन शक्ति, कार्य की गुणात्मकता, विमर्श और सामाजिक परिवर्तन—के साथ समाज और राष्ट्र को सशक्त बनाने का संकल्प ले रहा है। इन आयोजनों का उद्देश्य शताब्दी वर्ष को जन-जन तक पहुँचाना, सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना और युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ना है। भविष्य में संघ पंच परिवर्तन के विषय पर गृह संपर्क अभियान भी चलाएगा।

 

ये भी पढ़ें…….Ravan Dahan , Ravan Dahan

UPITS 2025: उत्तर प्रदेश का वैश्विक व्यापार मंच, रिकॉर्ड सफलता के साथ समापन

Driving My Dream “ड्राइविंग माय ड्रीम” के तहत बेटियों को आत्मनिर्भरता का नया मार्ग

हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment