सरकारी राशन Ration की चोरी, पानी की मिलावट, वायरल वीडियो पर जांच के आदेश
उत्तर प्रदेश के शामली जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सरकारी राशन के बोरों से अनाज निकालकर उसमें पानी मिलाया जा रहा है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दर्जनों ट्रकों में लदे सरकारी राशन Ration के बोरों से चोरी और मिलावट का खुलासा हुआ है।

आइए, इस खबर की पूरी जानकारी लेते हैं
शामली जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र के मेरठ-करनाल हाईवे पर अहमदगढ़ पुलिस चौकी के पास फ्लाईओवर के नीचे का यह वायरल वीडियो सरकारी राशन Ration की कालाबाजारी का खुलासा करता है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुछ लोग ट्रकों में लदे सरकारी राशन Ration के बोरों से अनाज निकालकर उसमें ड्रम और डिब्बों से पानी मिला रहे हैं।

इस मिलावट से न केवल सरकारी Ration राशन की चोरी हो रही है, बल्कि गरीबों के लिए भेजे गए अनाज की गुणवत्ता के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा है। पानी मिलाने से अनाज सड़ने का खतरा बढ़ जाता है, जो गरीबों तक पहुंचने से पहले ही खराब हो सकता है। कैसे होती है यह कालाबाजारी?
गरीबों के लिए भेजा जाने वाला सरकारी Ration राशन ट्रकों के जरिए गोदामों से वितरण केंद्रों तक पहुंचाया जाता है। इस दौरान कुछ माफिया, ट्रक ड्राइवरों से मिलीभगत कर इन ट्रकों को रास्ते में रोक लेते हैं। अनाज को टंकियों में निकाल लिया जाता है और वजन पूरा करने के लिए बोरों में पानी डाला जाता है। ट्रकों का वजन सरकारी गोदामों से निकलते समय और पहुंचने पर चेक किया जाता है, लेकिन इस मिलावट से वजन तो पूरा रहता है, मगर अनाज की मात्रा और गुणवत्ता कम हो जाती है। यह सवाल उठता है कि आखिर इस कालाबाजारी में किन लोगों की मिलीभगत शामिल है?

हाईवे पर खुलेआम हो रही इस गतिविधि में क्या स्थानीय अधिकारियों की भी भूमिका है? और सबसे बड़ा सवाल, गरीबों के मुंह का निवाला छीनने वाली इस साजिश का पर्दाफाश कब होगा?
अधिकारियों का बयान:
जब हमने इस मामले की जानकारी के लिए जिला पूर्ति कार्यालय में संपर्क किया, तो पता चला कि जिला पूर्ति अधिकारी छुट्टी पर हैं। उनके स्थान पर सहायक क्षेत्रीय अधिकारी (एआरओ) नरेंद्र सुन्द्रियाल ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। मामले की जांच के लिए क्षेत्रीय इंस्पेक्टर को पत्र जारी किया गया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Table of Contents
इस पेज को फॉलो करें: UN NEWS WHATSAPP
http://State प्रदेश में बढ़ेगा रोजगार, सुधरेगी कनेक्टिविटी: योगी कैबिनेट की बड़ी मुहर
http://यूपी पुलिस के सिपाही ने वर्दी को किया शर्मसार

