दिल्ली में भ्रष्टाचार पर नकेल: तीन साल में 27 सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार, RTI से खुलासा

RTI

दिल्ली में भ्रष्टाचार पर नकेल: तीन साल में 27 सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार, RTI से खुलासा

नोएडा: देश की राजधानी दिल्ली में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई को लेकर एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। नोएडा के समाजसेवी डॉ. रंजन तोमर द्वारा दाखिल एक आरटीआई RTI के जवाब में दिल्ली सरकार की एंटी करप्शन ब्रांच ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में भ्रष्टाचार के आरोप में कुल 27 सरकारी कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। आरटीआई RTI के अनुसार, साल 2023 में 14 कर्मचारी, 2024 में 7 कर्मचारी और 2025 में अब तक 6 कर्मचारियों को भ्रष्टाचार के मामलों में गिरफ्तार किया गया है।

इन आंकड़ों से संकेत मिलता है कि पिछले दो वर्षों में भ्रष्टाचार के मामलों में कुछ कमी आई है, लेकिन इस दिशा में अभी और प्रयासों की आवश्यकता है।डॉ. तोमर ने अपने दूसरे सवाल में पूछा था कि कोई आम नागरिक विजिलेंस विभाग में सरकारी कर्मचारी के खिलाफ शिकायत कैसे दर्ज कर सकता है।

इसके जवाब में एंटी करप्शन ब्रांच ने बताया कि शिकायतें ऑनलाइन पोर्टल www.vcims.delhi.gov.in के माध्यम से दर्ज की जा सकती हैं। यह जानकारी भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और आम नागरिकों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण कदम है। सरकार से अपेक्षा है कि वह भ्रष्टाचार पर और सख्ती से अंकुश लगाए ताकि प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हो। RTI

 

   ये भी पढ़ें…….

हैबतपुर डूब क्षेत्र Floodplain में चला ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बुल्डोजर, 10,000 वर्ग मीटर जमीन अतिक्रमण मुक्त।

गत्ता कंपनी में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

हमारे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें…..

Related posts

Leave a Comment