Gorakhpurजोन के अपर पुलिस महानिदेशक डॉ. के0एस0प्रताप द्वारा पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सत्यजीत गुप्ता की उपस्थिति में आज दिनांक22.10.2024 को आगामी त्यौहारों धनतेरस, दीपावली, भैय्या दूज, छठ पर्व आदि के दृष्टिगत जनपदमें शांति/कानून व्यवस्था बनाये रखने व लोगों में सुरक्षा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से थानाकोतवाली खलीलाबाद अन्तर्गत मेंहदावल बाईपास से मधुकुंज चौराहा तक फ्लैग मार्च/पैदल गश्त करशहर में पुलिस के सक्रियता की जांच की गयी।

Gorakhpur
गश्त के दौरान आमजन से संवाद स्थापित कर वार्ताकिया गया व उनको सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया साथ ही लोगों से त्यौहार को आपसी सौहार्द वभाईचारे के साथ मनाने व त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोगकरने की गयी तथा किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान ना देने व किसी भी प्रकार की समस्या आनेपर अविलंब संबंधित अधिकारी के मोबाइल नंबर या थाना/चौकी पर अवगत कराने हेतु बताया गया।फ्लैग मार्च के दौरान भयमुक्त वातावरण में आगामी त्यौहारों को संपन्न कराने का संदेश दिया गया,साथ ही त्यौहार में गड़बड़ी पैदा करने वाले व शांति व्यवस्था खराब करने वाले अराजक तत्वों केविरुद्ध कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी गयी।
महोदय द्वारा प्रभारी निरीक्षक मेहदावल को धनतेरस केदृष्टिगत भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस को सक्रिय रहने के साथ-साथ जहां पर महिलाओं की भीड़अधिक हो वहां पर महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती करने, थानाक्षेत्र में पूर्ण रुप से सतर्कता बरतने वबैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की निरन्तर चेकिंग हेतु निर्देशित किया गया।
गश्त केदौरान अपर पुलिस अधीक्षक सन्तकबीरनगर सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी कोतवाली खलीलाबादअजीत चौहान, क्षेत्राधिकारी धनघटा अजय सिंह, क्षेत्राधिकारी मेंहदावल केशवनाथ, पुलिस उपाधीक्षकप्रशिक्षणाधीन राजशेखर पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
youTube:-@udhyognirman
Facebook:-@udhyognirma
Bulandshahr विस्फोट हादसे में रेस्क्यू आपरेशन पूरा,छह की मौत

